नोएडा में दम दिखाएंगे महिला और पुरुष पहलवान, विजेता को मिलेगा एक लाख का इनाम, पूरी जानकारी

प्रतियोगिता : नोएडा में दम दिखाएंगे महिला और पुरुष पहलवान, विजेता को मिलेगा एक लाख का इनाम, पूरी जानकारी

नोएडा में दम दिखाएंगे महिला और पुरुष पहलवान, विजेता को मिलेगा एक लाख का इनाम, पूरी जानकारी

Tricity Today | नोएडा में दम दिखाएंगे महिला और पुरुष पहलवान

Noida News : हर साल की तरह इस बार भी सेक्टर-15 में नयाबांस गांव में दंगल का आयोजन होगा। इसमें पुरुष और महिला दोनों पहलवानों को मौका दिया जाएगा। दंगल 16 अक्टूबर को कराया जाएगा। महिला पहलवानों के लिए 21 हजार रुपए का इनाम रखा गया है। पुरुष विजेता पहलवानों को अलग-अलग कैटेगरी में अलग-अलग राशि दी जाएगी। इससे पहले होने वाले दंगल में पहले खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार हो जाती थी। लेकिन इस बार कुश्ती में हिस्सा लेने वालों को दंगल वाले दिन 11 बजे पहुंचना होगा।

ट्रस्टी मेंबर ने बताया कि प्रोटोकॉल के कारण इस बार कुश्ती में भीड़ ज्यादा नहीं होगी। कोई भी पहलवान इस दंगल में खुद को आजमाना चाहता है तो वो भी कुश्ती खेल सकता है। पहले हम पहलवानों की लिस्ट तैयार कर लेते थे। लेकिन इस बार वो उसी दिन आकर अपना वजन कराकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। एक तरह से यह ओपन दंगल होने जा रहा है। क्या प्रतियोगिता ऋषि पाल आर्य की याद में आयोजित की जाती है।

ऋषिपाल ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी मनीष चौधरी ने बताया कि सबसे बड़ी कुश्ती की पुरस्कार राशि एक लाख रुपए, दूसरी कुश्ती का इनाम 51 हजार, तीसरी कुश्ती का इनाम 31 हजार रुपए है। इसके अलावा 21 हजार, 11 हजार, 7100, 5100, 3100, 2100 और 1100 रुपए की कैटेगरी में भी विजेताओं को इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दंगल में कुल इनाम राशि लगभग 4 लाख रुपए रखी गई है। इस दंगल में कई नामी अखाड़े के पहलवान हिसा लेंगे और अपनी पहलवानी की छाप छोड़ेंगे।

 ऋषिपाल आर्य का निधन एक सड़क दुर्घटना में 16 अक्टूबर 1994 में हो गया था। वो मोरना गांव सेक्टर 35 से एक किसान पंचायत को संबोधित करके वापस लौट रहे थे। तब से लेकर अब तक यह ट्रस्ट सड़क सुरक्षा सप्ताह, ब्लड डोनेशन, वृक्षा रोपण व भंडारा आदि सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। भाई ऋषिपाल के नाम पर उनके हादसे वाले चौराहे का नाम ऋषिपाल चौक रखा गया। यह अब सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के बराबर में अंडरपास वाला चौराहा है। यहां पर प्रति वर्ष 16 अक्टूबर को सुबह 7 बजे उनके चाहने वाले तथा मित्र श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। 

उनके नाम से सेक्टर 15 में सड़क तथा क्रीड़ास्थल का नामकरण भी किया गया। उनकी पुण्यतिथि पर आगामी 16 अक्टूबर को होने जा रहे विशाल दंगल में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर आएंगे। दंगल की अध्यक्षता करने के लिए डीएम सुहास एलवाई भी मौजूद होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ नेहा शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नोएडा के विधायक पंकज सिंह समेत कई अन्य हस्तियां मौजूद होंगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.