गर्मी ने मचाया कोहराम, हीट स्ट्रोक के पांच मरीज मिले 

नोएडा में फिल्ड वर्क वाले हो जाएं सावधान : गर्मी ने मचाया कोहराम, हीट स्ट्रोक के पांच मरीज मिले 

गर्मी ने मचाया कोहराम, हीट स्ट्रोक के पांच मरीज मिले 

Google Image | Symbolic Image

Noida News : गर्मी ने अपने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को हीट स्ट्रोक के पांच मरीज मिले हैं। बीमारी के लक्षण मिलने के बाद उनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। मरीजों का स्वास्थ्य सामान्य है। स्वास्थ्य विभाग ने इन मरीजों की जानकारी शासन को भेज दी है।

पांचों मरीजों का था फिल्ड वर्क का काम 
इन मरीजों में तेज बुखार, चक्कर आना और अन्य लक्षण थे। उनका फील्ड वर्क था। पिछले तीन दिनों से नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। आने वाले दस दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। तेज धूप के साथ ही दोपहर की हवा भी गर्म हो गई है, जिसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस, पानी छिड़काव के लिए बोतल समेत कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी है।

दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कम निकलें बाहर 
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि लू से बचाव के लिए सभी आवश्यक दवाएं स्वास्थ्य केंद्रों व जिला अस्पतालों में उपलब्ध हैं। अपने शरीर को डिहाइड्रेशन की समस्या न होने दें। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच जितना हो सके कम बाहर निकलें। बीमारी के लक्षण दिखने पर नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर से सलाह लें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.