8 दिनों बाद लगेगी पुष्प प्रदर्शनी, तीन हजार से ज्यादा फूलों की प्रजातियों से सजेगा शहर

Noida News : 8 दिनों बाद लगेगी पुष्प प्रदर्शनी, तीन हजार से ज्यादा फूलों की प्रजातियों से सजेगा शहर

8 दिनों बाद लगेगी पुष्प प्रदर्शनी, तीन हजार से ज्यादा फूलों की प्रजातियों से सजेगा शहर

Google Image | पुष्प प्रदर्शनी

Noida News : सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम में 24 से 26 फरवरी के बीच पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इस प्रदर्शनी में जी-20 सम्मेलन की झलक देखने को मिलेगी। इसके लिए प्राधिकरण यहां फ्लावर की आकृति का जी-20 मार्क सिंबल बनाएगा। लोग मुख्य गेट पर ही इसे देख सकेंगे। इसके अलावा शहर भर में जी-20 को लेकर वॉल पेटिंग का काम भी शुरू होने जा रहा है। ये काम सीएसआर के तहत किया जाएगा। इसके लिए लिस्ट बनाई जा रही है।

24 से 26 तक होगा आयोजन
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इस बार प्रदर्शनी की थीम फ्लावर ऑफ द ईयर मैरीगोल्ड होगी। इस बार फ्लावर शो की थीम फ्लावर ऑफ द ईयर मैरीगोल्ड होगा। आगामी 24 से 26 तक इसका आयोजन होगा। जी-20 की आकृति को भी इन्ही फूलों से बनाया जाएगा। प्रदर्शनी में नुक्कड़ नाटक के जरिए शहरवासियों को प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही जी-20 सम्मेलन के बारे में अवगत कराया जाएगा।

3500 से ज्यादा फूलों की प्रजातियों को लाया गया
अधिकारियों ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी में 3500 से ज्यादा फूलों की प्रजातियों को लाया जा रहा है। मैरीगोल्ड की नई प्रजातियों को डिस्प्ले किया जाएगा। इसके अलावा प्रदर्शनी में बागवानी संबंधित 35 से ज्यादा स्टॉल्स लगाए जाएंगे। बॉटनिकल से  संबंधित 75 से ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा नर्सरी संचालकों को भी प्रदर्शनी में स्थान दिया जाएगा।

क्या होगा खास
वहीं बोनसाई, कैक्टस, सजावटी पौधे, फ्लावर पॉटस, हैंगिंग गार्डन, वर्टिकल गार्डन, फूलों की रंगोली भी होंगे। लोग अपनी बालकनी, किचन और कॉरिडोर का इस्तेमाल किस तरह से गार्डन के रूप में कर सकते है। इसके लिए प्रदर्शनी में किचन गार्डन, वर्टिकल और टैरिस गार्डन के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहां उनको डेमो करके दिखाया जाएगा। ये भी बताया जाएगा कि कौन कौन से पौधे इस तरह के गार्डन में प्रयोग किए जा सकते है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.