डबल रकम करने के नाम पर 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नोएडा : डबल रकम करने के नाम पर 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

डबल रकम करने के नाम पर 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : गौतमबुद्ध नगर में कुछ दिनों से ठगी के मामले काफी ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को नोएडा सेक्टर-20 थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 4 लोगों ने उनके साथ 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने उनसे 50 लाख रुपए 2 गुना करने के नाम पर ले लिए और अब वापस नहीं कर रहे है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ नामदर्ज रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

ऐसे की ठगी
सेक्टर-20 थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सुदेश कुमार नाम व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि धर्मपाल, सुनीता, अशोक और महेश चंद आदि ने सेक्टर-10 में ग्लोबल निधि लिमिटेड के नाम से कंपनी खोली है। रिपोर्ट के मुताबिक इन लोगों ने उनसे 50 लाख रुपए लिए थे। उन लोगों ने रुपए लेते समय कहा कि वो उनके 50 लाख रुपए को इनवेस्ट करेंगे। उसके बाद उनके रुपए को दोगुना करके दे देंगे, लेकिन उन चारों आरोपियों ने उनके रुपए हड़प लिए है। पुलिस ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर न्याय की मांग की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.