नोएडा में सात फरार आरोपियों की चल-अचल संपत्ति पर होगा एक्शन, पुलिस ने की तैयारी

जीएसटी के नाम पर 15 हजार करोड़ का फर्जीवाड़ा : नोएडा में सात फरार आरोपियों की चल-अचल संपत्ति पर होगा एक्शन, पुलिस ने की तैयारी

नोएडा में सात फरार आरोपियों की चल-अचल संपत्ति पर होगा एक्शन, पुलिस ने की तैयारी

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : जीएसटी की आड़ में अरबों रुपये के फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस अब फरार चल रहे सात आरोपियों की चल-अचल संपत्ति को कुर्क करेगी। इस मामले में संबंधित न्यायालय ने कुर्की के 21 वारंट जारी किए हैं। इस मामले में नोएडा की थाना सेक्टर 20 पुलिस अब तक 28 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबिक इस मामले में अभी भी सात आरोपी फरार हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस काफी समय से प्रयास कर रही है। 

3 हजार फर्जी फर्म बनाकर 15 हजार करोड़ का फर्जीवाड़ा 
अरबों रुपये के फर्जीवाड़े के मामले में न्यायालय द्वारा 21 कुर्की वारंट जारी किए गये हैं। इनमें आरोपी अंचित गोयल, प्रदीप गोयल, अर्जित गोयल, कुणाल मेहता उर्फ गोल्डी, बलदेव उर्फ बल्ली, विकास डबास और रोहित शामिल हैं। बता दें कि नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने जून 2023 में करीब 3 हजार फर्जी फर्म बनाकर 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक करीब साढ़े तीन हजार शेल कंपनियों के बारे में जानकारी प्राप्त की है। इस मामले में अब तक पुलिस ने 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

150 से अधिक लोगों की सहमति के बिना पैन का किया उपयोग 
जांच के दौरान अब तक 100 से अधिक ऐसे लोगों ने जानकारी दी है कि उनकी सहमति के बगैर उनके पैन (स्थायी खाता संख्या) का उपयोग किया गया था। करीब 2600 फर्मों के खाते फ्रीज किए गए हैं। नोएडा जोन के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि इसमें शामिल कंपनियों के आईपी पते प्राप्त कर लिए गए हैं और डिजिटल ट्रेसिंग का काम चल रहा है। एडीसीपी ने बताया कि फ्रीज कराए गए करीब 4 हजार करोड़ रुपये शेल कंपनियों में खरीद फरोख्त दिखाने के बाद आए। पुलिस का कहना है कि अभी भी इस मामले की जांच चल रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.