नोएडा और गाजियाबाद के लाखों लोगों पर टूटा परेशानियों का पहाड़, गंगाजल की सप्लाई बंद, जानिए क्यों

बड़ी खबर : नोएडा और गाजियाबाद के लाखों लोगों पर टूटा परेशानियों का पहाड़, गंगाजल की सप्लाई बंद, जानिए क्यों

नोएडा और गाजियाबाद के लाखों लोगों पर टूटा परेशानियों का पहाड़, गंगाजल की सप्लाई बंद, जानिए क्यों

Tricity Today | Symbolic Photo

Noida/Ghaziabad News : नोएडा और गाजियाबाद वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा और गाजियाबाद के लाखों लोगों पर परेशानियों का पहाड़ टूटने लगा है। शनिवार को दोनों शहरों में गंगाजल की सप्लाई बंद कर दी गई। ऐसे में पानी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि जलापूर्ति को बेहतर करने के लिए तैयारियां की जा रही है, बहुत जल्द गंगा लाइन को साफ करके घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

हर साल बंद होती है सप्लाई
दरअसल, हर साल दशहरे पर गंगाजल की सप्लाई बंद की जाती है और दिवाली पर शुरू की जाती है। ऐसा गंगाजल लाइन को साफ करने के लिए किया जाता है। दशहरे से लेकर दिवाली तक गंगाजल लाइन की सप्लाई को रोककर सफाई की जाती है। इसी को लेकर गंगनहर को बंद किया गया है।

नोएडा में रोजाना 400 मिलियन लीटर पानी की सप्लाई
गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार प्रताप विहार में गंगाजल प्लांट है। गंगाजल पहले प्लांट में और फिर पाइप लाइन के माध्यम से सप्लाई किया जाता है। गाजियाबाद में ट्रीटमेंट के बाद नोएडा को 100 क्यूसेक और गाजियाबाद को 50 क्यूसेक वाटर की आपूर्ति की जाती है। नोएडा में रोजाना 400 मिलियन लीटर पानी की सप्लाई की जाती है। 240 मिलीलीटर गंगाजल और 160 मिलीमीटर सामान्य पानी की सप्लाई की जाती है। नोएडा और गाजियाबाद के लाखों घर गंगाजल पानी पर आश्रित हैं। ऐसे में इन लोगों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

तय समय से 12 दिन पहले बंद की गंगनहर से सप्लाई
इस बार दशहरे से करीब 12 दिन पहले गंगनहर को रोक दिया गया है। ऐसे में गाजियाबाद और नोएडा के लाखों लोगों के लिए यह बड़ी परेशानी है। हर साल लोगों को पहले से पता होता है कि दशहरे के आसपास गंग नहर से पानी सप्लाई बंद हो जाएगी, इसलिए पहले से ही व्यवस्था करके रखते हैं, लेकिन अबकी बार दशहरे से 12 दिन पहले ही पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। गाजियाबाद और नोएडा के अधिकारियों का कहना है कि बहुत ही जल्द लोगों को पेयजल की सुविधा दी जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.