खाना बनाते वक्त फटा गैस सलेंडर, 6 लोग झुलसे

नोएडा में बड़ा हादसा : खाना बनाते वक्त फटा गैस सलेंडर, 6 लोग झुलसे

खाना बनाते वक्त फटा गैस सलेंडर, 6 लोग झुलसे

Google Image | खाना बनाते वक्त फटा गैस सलेंडर

Noida News : शुक्रवार की रात को नोएडा के छलेरा गांव में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर फट गया। इस घटना में घर में मौजूद 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सभी 6 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया है। यह आग खाना बनाने वाले छोटे गैस सिलेंडर में लगी थी। 

कैसे और कब हुआ हादसा
दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल आग पर काबू पाया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनकी हालत नाजुक है। गौतमबुद्ध नगर के मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बीती रात को सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में स्थित छलेरा गांव में एक मकान में आग लग गई। यह हादसा खाना बनाते वक्त हुआ। बताया जा रहा है कि छोटा गैस सिलेंडर फटने की वजह से हादसा हुआ है। धमाका होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

छोटे गैस सिलेंडर से ज्यादा होते है हादसे
प्रदीप कुमार का कहना है कि कभी भी छोटे गैस सिलेंडर पर खाना नहीं बनाना चाहिए। ऐसे में हादसे की आशंका ज्यादा बढ़ जाती है। छोटे गैस सिलेंडर की परत काफी पतली होती है, जिसकी वजह से वह फट जाता है और बड़ा हादसा हो जाता है। यह खतरनाक है, लोगों को खाना बनाने के लिए गैस चूल्हे का इस्तेमाल करना चाहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.