पुलिस ने नशे का अवैध कारोबार करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार

गौतमबुद्ध नगर : पुलिस ने नशे का अवैध कारोबार करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस ने नशे का अवैध कारोबार करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार

Social Media | पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने मंगलवार को कई संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस के हाथ अवैध शराब और नशे की सामग्री बरामद हुई है। साथ ही दो नशा कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। एक शराब तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। जिला पुलिस और आबकारी विभाग ने मंगलवार की रात को होशियारपुर गांव में छापेमारी की। संयुक्त टीम को मौके से 24 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

जिला आबकारी अधिकारी आरबी सिंह ने इस बारे में मीडिया का जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आबकारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह यादव की टीम ने एक सूचना के आधार पर मंगलवार की रात शहर के होशियारपुर गांव में छापेमारी की। कपिल नाम का आरोपी वहां अवैध रूप से शराब बेच रहा था। हालांकि पुलिस और आबकारी टीम को देखकर आरोपी शराब छोड़ कर मौके से फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि टीम ने मौकास्थल से 24 पेटी हरियाणा मार्का शराब जब्त किया है। 

आबकारी विभाग ने इस मामले में थाना सेक्टर-49 में मामला दर्ज करा दिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक दूसरे मामले में ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक शख्स को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हरियाणा में बने अवैध शराब के 108 पव्वे बरामद किया है। आरोपी विकास कामबख्शपुर, थाना नॉलेज पार्क का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गांव से ही हिरासत में लिया है।

बुलंदशहर शराब कांड के बाद गौतमबुद्ध नगर में भी प्रशासन सतर्क हो गया है आबकारी विभाग की टीमें शहर के तमाम इलाकों में खास जांच अभियान चला रही हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में स्थित सभी ठेके से शराब के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 17 अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। सभी को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

नशे के दो तस्कर हिरासत में लिए गए
नोएडा की सेक्टर-24 थाना पुलिस ने मोरना गांव के पास से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने ढाई किलो गांजा बरामद किया। थाना सेक्टर-24 के थानाध्यक्ष प्रभात दीक्षित ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी लम्बे वक्त से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त हैं। पूछताछ के दौरान इन्होंने पुलिस को यह जानकारी दी। इनकी निशानदेही पर दूसरे आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.