गौतमबुद्ध नगर के सांसद ने संस्कृत में ली शपथ और बन गए देशभर में चर्चा की वजह, देखिए वीडियो

अहं डॉक्टर महेश शर्माहं : गौतमबुद्ध नगर के सांसद ने संस्कृत में ली शपथ और बन गए देशभर में चर्चा की वजह, देखिए वीडियो

गौतमबुद्ध नगर के सांसद ने संस्कृत में ली शपथ और बन गए देशभर में चर्चा की वजह, देखिए वीडियो

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर के सांसद ने संस्कृत में ली शपथ

Noida News : गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) ने सोमवार को 18वीं लोकसभा (18th Lok Sabha) में शपथ ली। उन्होंने यह शपथ संस्कृत भाषा में लेकर सबका ध्यान आकर्षित किया। डॉ. महेश शर्मा ने इस बार उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी जीत हासिल की। डॉ. महेश शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को लगभग 5.60 लाख मतों के अंतर से हराया। यह जीत न केवल गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी जीत के रूप में दर्ज की गई। इस प्रभावशाली जीत ने उनकी लोकप्रियता और क्षेत्र में उनके काम को प्रदर्शित किया। संस्कृत में शपथ के बाद वह चर्चा का विषय बने हुए हैं। संस्कृत में ली शपथ 
डॉ. शर्मा द्वारा संस्कृत में शपथ लेने का निर्णय भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है। यह कदम भारत की प्राचीन भाषा और विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा। महेश शर्मा ने 18वीं लोकसभा में शपथ की शुरुआत अहं डॉक्टर महेश शर्माहं कहकर की।

5,59,472 वोटों से जीते थे
लोकसभा चुनाव 2024 में डॉ.महेश शर्मा को कुल 8,57,829 वोट मिले। वहीं दूसरे स्थान पर इंडिया गठबंधन से प्रत्याशी महेंद्र नागर को 2,98,357 वोट मिले । तीसरे नंबर पर बसपा उम्मीदवार राजेंद्र सोलंकी को 2,51,615 वोट हासिल किए। कुल मिलाकर डॉ.महेश शर्मा ने 5,59,472 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से डॉक्टर महेश शर्मा तीसरी बार सांसद बने हैं। यह डॉ डॉ.महेश शर्मा की सबसे बड़ी जीत रही। विपक्ष उनके सामने आधे में भी नहीं टिक पाया।  जिले में कुल 14,35,720 वोट पड़े थे। जिसमें से आधे से ज्यादा वोट डॉ.महेश शर्मा को मिले। 

2014 में पहली बार बने थे सांसद
डॉ.महेश शर्मा ने पहली बार वर्ष 2009 में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा से डॉक्टर महेश शर्मा और बसपा से सुरेंद्र सिंह नागर के बीच कांटे की टक्कर हुई थी, जिसमें सुरेंद्र सिंह नागर सांसद बन गए थे। उसके बाद 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में डॉक्टर महेश शर्मा ने जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को हरा दिया था। नरेंद्र भाटी अब भाजपा एमएलसी हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.