सीएम दर्पण डैश बोर्ड में मिला 10वां स्थान, जानिए कैसे नोएडा की खाकी ने पाया ये मुकाम

यूपी में गौतमबुद्ध नगर पुलिस का जलवा : सीएम दर्पण डैश बोर्ड में मिला 10वां स्थान, जानिए कैसे नोएडा की खाकी ने पाया ये मुकाम

सीएम दर्पण डैश बोर्ड में मिला 10वां स्थान, जानिए कैसे नोएडा की खाकी ने पाया ये मुकाम

Tricity Today | पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का यूपी में जलवा

Noida News : उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने अपना परचम लहराया है। यूपी की सभी कमिश्नरेट में गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट ने नंबर 1 का मुकाम हासिल किया है। साथ ही यूपी के सभी जनपदों में 10वां स्थान हासिल किया है। इतना ही नहीं कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को अपने किए गए विभिन्न कार्यों के लिए भी A+ की रैकिंग प्राप्त हुई है।

नोएडा कमिश्नरेट को इन कार्यों का मिला इनाम
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह (Police commissioner Laxmi Singh) के निर्देशन में नोएडा पुलिस लगातार अच्छा कार्य कर रही है। अपराध पर काफी हद तक लगाम भी लगाया है। जिसके चलते नोएडा पुलिस को मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड में भी विशेष स्थान दिया है। प्रदेश की सभी कमिश्नरेट में नंबर 1 का मुकाम हासिल किया है। नोएडा पुलिस की डॉयल 112 पीआरवी रेस्पांस टाइम 1 अप्रैल 2023 से 8 मार्च 2024 तक लगातार नंबर 1 रही। आबकारी एक्ट के अंतर्गत 1 जुलाई 2023 से 29 फरवरी 2024 तक लगातार कार्रवाई की गई। अग्नि दुर्घटनाओं में नियंत्रण पर 1 अक्टूबर 2022 से 9 मार्च 2024 तक तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पाया है। अग्नि सुरक्षा एनओसी 1 जनवरी से 9 मार्च तक जारी की गई है। इसके अलावा पुलिस अधिनियम की धारा 34 के अंतर्गत 31 अक्टूबर 2023 से 9 मार्च 2024 तक कार्यवाही की गई है। 31 मार्च 2023 से 9 2024 तक चरित्र प्रमाण पत्र जारी किए गए। सीसीटीएनएस के जरिए 31 अक्तूबर 2023 से 9 मार्च 2024 तक सभी मामलों को निपटाया गया।

इन मामलों में भी हुई कार्रवाई 
महिलाओं से दुष्कर्म संबंधी मामलों में 1 जुलाई 2023 से 29 फरवरी 2024 तक लगातार कार्रवाई की गई है। कर्मचारी सत्यापन 31 अक्तूबर 2023 से 9 मार्च 2024 में शत प्रतिशत का किया गया। गुंडा एक्ट में 1 जुलाई 2023 से 29 फरवरी 2024 तक कार्रवाई की गई। 1 जुलाई 2023 से 29 फरवरी 2024 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं जिले में पाक्सो एक्ट के तहत 1 जुलाई 2023 से 9 मार्च तक 2024 तक सभी आरोपिरयों पर कठोर कार्रवाई की गई। 31 अक्तूबर 2023 से 9 मार्च 2024 तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट शीघ्र जारी की गई है। प्रोसिजन रिक्वेस्ट 31 अक्टूबर 2023 से 9 मार्च 2024 स्वीकार की गई। प्रोटेस्ट/स्ट्राइक रिक्वेस्ट भी 31 अक्टूबर 2023 से 9 मार्च 2024 तक स्वीकार की गई। इसके अलावा एससीएसटी एक्ट के तहत 1 जुलाई 2023 से 29 फरवरी 2024 तक कार्राई की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी दुरुस्त 
इस संबंध में मीडिया सेल से जारी प्रेसनोट में कहा कि गया है कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी के निर्देशन जिले की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। जिससे की जिले की जनता को अच्छा माहौल मिलेगा। पुलिस और जनता के बीच अच्छे समन्वय स्थापित करने के लिये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.