83.82 करोड़ का है भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा का साम्राज्य

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव 2024 : 83.82 करोड़ का है भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा का साम्राज्य

83.82 करोड़ का है भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा का साम्राज्य

Tricity Today | डॉ. महेश शर्मा

  • -पांच साल में 36.82 करोड़ रुपये बढ़ी दंपती की संपत्ति
  • -2019 में 47.87 करोड़ थी चल-अचल संपत्ति
  • -2014 में 44.49 करोड़ थी चल-अचल संपत्ति
Noida News : भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) और उनकी पत्नी डॉ. उमा शर्मा के पास करीब 83.82 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति हैं। इसमें से डॉ. महेश शर्मा के पास चल-अचल संपत्ति करीब 58.68 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी पत्नी के नाम 25.14 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। 2019 में दंपती के पास 47.87 करोड़ रुपये संपत्ति थी। 

डिप्टी सीएम भी पहुंचे नामाकंन 
डॉ. महेश शर्मा ने बुधवार को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) के लिए नामांकन दाखिल किया, जिसमें उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया है। नामाकंन ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, नोएडा विधायक पंकज सिंह, जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ठाकुर, दादरी से मास्टर तेजपाल सिंह नागर और खुर्जा की विधायक मीनाक्षी भी मौजूद रहीं। नामांकन से पूर्व डा. महेश शर्मा ने सेक्टर 19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में पूजा की थी। इसके बाद डा. महेश शर्मा अपने अमले के साथ सूरजपुर स्थित नामाकंन केंद्र पहुंचे। 

मकानों की संख्या हुई 7 
नामाकंन में दिए ब्यौरे में भाजपा प्रत्याशी में अपने घर मकान का भी ब्यौरा दिया है। डॉ. महेश के पास 7 मकान नोएडा के सेक्टर-15ए में एक, सेक्टर-19 में चार, नोएडा सेक्टर-27 में एक व दिल्ली के न्यू अशोक नगर में एक मकान है। 2019 में इसकी संख्या 6 थी, लेकिन 2024 में इसमें एक मकान का इजाफा हुआ है। महेश शर्मा ने एक नया मकान सी 481 सेक्टर 19 में खरीदा है।

दंपत्ति के पास 70.77 लाख रुपये के हैं वाहन 
नामाकंन में दिए ब्यौरे में भाजपा प्रत्याशी और उनकी पत्नी के पास तीन वाहन बताए गए हैं। भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के नाम टोयोटा फारचूनर कार है। जिसकी कीमत 40 लाख रुपये है। पत्नी के नाम टोयोटा इनोवा और मारुति जिप्सी आदि हैं। इनकी कीमत 30.77 लाख रुपये है। कुल कीमत करीब 70.77 लाख रुपये हैं। 

अब जानिए महेश शर्मा के पास कितना है जेवरात 
भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के नाम 4.64 लाख रुपये के जेवरात हैं। इनमें पांच तोला सोना व 25 तोला चांदी व अन्य शामिल हैं। पत्नी के पास 37.07 लाख रुपये के जेवरात हैं, जिसमें 44 तोला सोना, 100 तोला चांदी व अन्य शामिल हैं। इसमें एक खास बात है कि 2019 में भी भाजपा प्रत्याशी रहे महेश शर्मा और उनकी पत्नी ने जेवरात का यही ब्यौरा नामाकंन में लिखा था।   अपराधिक मामला शून्य 
भाजपा प्रत्याशी पर अपराध का कोई भी मामला दर्ज नहीं है। जिससे पता चलता है कि महेश शर्मा साफ छवि के भाजपा उम्मीदवार हैं। महेश शर्मा ने दिल्ली यूनवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। इससे पूर्व की पढ़ाई भी दिल्ली में ही पूरी की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.