आमिर, सलमान, शाहरुख, बाहुबली और तैमूर लोगों की पसंद, 8 हजार से 1 लाख रुपये तक कीमत 

नोएडा-गाजियाबाद में खूब बिक रहे बकरे : आमिर, सलमान, शाहरुख, बाहुबली और तैमूर लोगों की पसंद, 8 हजार से 1 लाख रुपये तक कीमत 

आमिर, सलमान, शाहरुख, बाहुबली और तैमूर लोगों की पसंद, 8 हजार से 1 लाख रुपये तक कीमत 

Tricity Today | नोएडा के सेक्टर 5 हरौला में लगी बकरा मार्केट

Noida / Ghaziabad News : देशभर में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद सोमवार को मनाई जाएगी। इसे लेकर देशभर में मुस्लिम समाज के लोग कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी कर रहे हैं। इसे लेकर नोएडा-गाजियाबाद में कई जगहों पर बकरों की खरीद-फरोख्त जोरों पर है। लोग भीषण गर्मी के बीच भी बकरों की खरीदारी कर रहे हैं। जबकि देर शाम तक इन जगहों पर खासी भीड़ लग रही है। 


तैमूर की कीमत 50 हजार रुपये 
नोएडा के सेक्टर-5,8, 9, 59 और सेक्टर-62 समेत कई जगहों पर लोग बकरे खरीदने आ रहे हैं। बाजार में फिल्मी सितारों के नाम से बकरे बेचे जा रहे हैं। इनके लिए बड़ी-बड़ी बोलियां लगाई जा रही हैं। सेक्टर-8 में मस्जिद के पास लगी बकरा मंडी में बॉलीवुड के तीनों खानों के साथ सैफ अली खान के बेटे तैमूर की भी बोली लगी। इस बार तैमूर तीनों खानों से बेहतर नजर आया। वजह यह है कि तैमूर की कीमत तीनों खानों से काफी ज्यादा रखी गई थी। नोएडा की बकरा मंडी में टाइगर सलमान की कीमत 45 से 50 हजार, शाहरुख की कीमत 45 हजार, आमिर खान की कीमत 35 हजार रुपये है। सेक्टर-8 निवासी जावेद अली ने बताया कि तैमूर नाम के बकरे की कीमत 50 हजार है।

सबसे कम कीमत का बकरा 8 हजार रुपये 
बकरा बाजार के व्यापारियों का कहना है कि फिल्मी सितारों के नाम पर बकरे रखकर ग्राहकों को आकर्षित किया जाता है। बाजार में सबसे कम कीमत वाला बकरा 8 हजार रुपये में है। सबसे अधिक कीमत का बकरा एक लाख रुपये का है। लेकिन उसके खरीदार न के बराबर हैं। कुछ ग्राहक आते हैं इस बकरे का मोलभाव करते हैं। लेकिन बात नहीं बन पाती है। 

गाजियाबाद में इन जगहों पर लगा बकरा बाजार 
गाजियाबाद में इस्लाम नगर, कैला भट्टा, शहीद नगर, मसूरी, डासना, मुरादनगर और साहिबाबाद में कई जगहों पर बकरों की मार्केट लगी हुई है। शाम के समय यहां लोगों की भीड़ लग रही है। सबसे 20 से 25 हजार रुपये के बीच में बकरे खरीदें जा रहे हैं। मार्केट में बारबरे नस्ल, दुम्बा, पंजाबी नस्ल, तोतापुरी, अजमेरी, जमुनापारी और देसी बकरियां भी खरीदी जा रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि ईद में अभी दो दिन बाकी हैं। इन दो दिनों में लोग बकरे ज्यादा खरीदेंगे। बकरीद पर सिर्फ 8-10 दिन का कारोबार होता है। पिछले साल के मुकाबले इस बार कारोबार मंदा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.