Noida News : गौतमबुद्ध नगर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे खेलों में रूचि रखते हैं। उनका सपना होता है कि वह देश के लिए खेलें। लेकिन पैसों की कमी के कारण खेल सामग्री नहीं खरीद पाते हैं। इन सब बातों को देखते हुए यूपी सरकार ने इन बच्चों के सपने सच करने के लिए 2 लाख रुपये का बजट जारी किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सामग्री क्रय कर एवं विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सुझावों से खेल गतिविधियां आयोजित की जायेंगी।
चार ब्लॉक में पढ़ते हैं 80 हजार बच्चे
जिले के चार ब्लॉक दादरी, दनकौर, जेवर और बिसरख में करीब 80 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। उन्हें भाषा के साथ-साथ खेल में भी पारंगत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया-फिट इंडिया अभियान को जिले के परिषदीय स्कूलों में गति दी जा रही है। इसके तहत स्कूलों में खेल सामग्री खरीदने के लिए शासन की ओर से करीब दो लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सामग्री क्रय कर एवं विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सुझावों से खेल गतिविधियां आयोजित की जायेंगी।
बच्चों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
वहीं, जुलाई के तीसरे सप्ताह में खेल प्रतियोगिताएं भी शुरू हो जाएंगी। स्कूलों में विद्यार्थियों को इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि विद्यार्थियों को खेलों में भी परिपक्व बनाने के लिए सरकार ने बजट जारी किया है। इसके तहत सभी स्कूलों के लिए खेल सामग्री खरीदी जायेगी।