पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ 12 को ग्वालियर में करेगा जेल भरो आंदोलन

नोएडा में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज सेवा संघ ट्रस्ट ने भरी हुंकार : पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ 12 को ग्वालियर में करेगा जेल भरो आंदोलन

पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ 12 को ग्वालियर में करेगा जेल भरो आंदोलन

Google Image | नोएडा के मीडिया क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस

Noida news : गुर्जर सम्राट मिहिर भोज सेवा संघ ट्रस्ट के प्रवक्ता रामकुमार तंवर ने ऐलान किया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गुर्जर समाज पर किए गए पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ गुर्जर समाज 12 अक्टूबर को ग्वालियर से जेल भरो आंदोलन शुरू करेगा। यह बात रामकुमार तंवर ने शुक्रवार को नोएडा के मीडिया क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि यदि इस दौरान कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी मध्य प्रदेश सरकार और प्रशासन की होगी।  

12 अक्टूबर को आंदोलन की घोषणा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडवोकेट रविंद्र भाटी गुर्जर ने कहा कि पुलिस प्रशासन का तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। उसका स्तर इतना गिर चुका है कि बहन बेटियों को भी गिरफ्तार कर उन्हें थानों में लाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन बेकसूर लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज कर रहे हैं। युवाओं के खिलाफ मामले दर्ज कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रदीप वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार को चेताया कि वह तानाशाही रवैये को तुरंत बंद करे। हम अपनी मां, बहनों और अपने समाज की बेइज्जती बर्दाश्त नही करेंगे। कश्मीर से कन्याकुमारी तक गुर्जर समाज का शोषण किया जा रहा है। गुर्जर सम्राट मिहिर भोज सेवा संघ ट्रस्ट ग्वालियर के गुर्जर समाज के साथ खड़ा है। यदि जल्द ही ग्वालियर प्रशासन और मध्य प्रदेश सरकार ने बेगुनाह लोगों के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे खत्म नहीं किए और गिरफ्तार लोगों को रिहा नहीं किया तो 12 अक्टूबर को देश के विभिन्न प्रांतों से आकर गुर्जर समाज के लोग ग्वालियर में जेल भरो आंदोलन करेंगे। यहीं नहीं, अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं, तो यह आंदोलन देशव्यापी भी होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरदार सिंह भाटी, डॉ. विरेंद्र भाटी, धीरज नागर गुर्जर और जितेन्द्र चौधरी मौजूद रहे। 

ये हैं प्रमुख मांगें 
1. 25 सितंबर को महापंचायत कर रहे गुर्जर समाज पर लगाई रासुका और फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं।
2. ग्वालियर चौराहे से गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा से टीन हटायी जाए, क्योंकि देश के करोड़ों लोगों की यह आस्था का विषय है। 
3. मध्य प्रदेश के भिंड में बोरेशर मंदिर से हटाया गया गुर्जर प्रतिहार शासकों का बोर्ड फिर से लगाया जाए।
4. निर्दोष आकाश गुर्जर का फर्जी एनकाउंटर किए जाने पर उनके परिवार को न्याय तथा आर्थिक मदद दी जाए। 
5. जहां ऐतिहासिक इमारतों से गुर्जर शब्द हटाया गया है, वहां वह दोबारा लिखा जाए। 
6. भारतीय सेना में गुर्जर रेजीमेंट की स्थापना की जाए।
7. ग्वालियर में थानों का राजपूतीकरण बंद किया जाए।
8. गुर्जर समाज को संख्या के आधार पर राजनीति में प्रतिनिधित्व दिए जाएं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.