हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, पैर में गोली लगने से पहुंचा अस्पताल 

Noida News : हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, पैर में गोली लगने से पहुंचा अस्पताल 

हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, पैर में गोली लगने से पहुंचा अस्पताल 

Tricity Today | पुलिसकर्मी घायल हिस्ट्रीशीटर ले जाते हुए

Noida News: नोएडा में पुलिस चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी हिस्ट्रीशीटर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

चेकिंग के लिए रोका तो पुलिस पर झोंका फायर 
थाना फेस 3 पुलिस रविवार रात मामूरा चौक के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने एक बाइक सवार को रूकने का इशारा किया। इस पर आरोपी बाइक दौड़ाकर भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान विदेशपाल उर्फ चेंटा पुत्र बिश्ना निवासी बसई नोएडा के रूप में हुई है। आरोपी थाना फेस 3 का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। 

चोरी की बाइक पर सवार होकर करता था लूट 
पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर पर लूट और चोरी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। इसके कब्जे से चोरी की एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि हाल ही में आरोपी ने चोरी और लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया है। पकड़ा गया आरोपी चोरी की बाइक पर सवार होकर लूट की वारदातों को अंजाम देता था। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.