नोएडा एनसीआर में उमस वाली गर्मी शुरू, तीखी धूप के बीच तापमान 40 पहुंचा

Weather Update : नोएडा एनसीआर में उमस वाली गर्मी शुरू, तीखी धूप के बीच तापमान 40 पहुंचा

नोएडा एनसीआर में उमस वाली गर्मी शुरू, तीखी धूप के बीच तापमान 40 पहुंचा

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : नोएडा एनसीआर में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बाद भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। नोएडा में तापमान लगातार बढ़ रहा है। सुबह में हवाओं के असर के कारण हल्की राहत महसूस हुई। लेकिन, दिन बढ़ने के साथ धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा लोगों को राहत की जगह गर्म हवाओं को महसूस करा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।

शुरू होगी झुलसती गर्मी
बारिश के कारण मार्च का महीना अच्छा बीत गया। अप्रैल के 10 दिन भी कोई ख़ास गर्मी नहीं रही। लेकिन अब मौसम तेजी से गर्म होने वाला है। अगले सप्ताह की शुरुआत भी तपती-जलती गर्मी के साथ होगी। सोमवार से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से आसपास रहे सकता है। जबकि दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 40 के पार रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 41.9 डिग्री, पीतमपुरा में 41.4, नजफगढ़ और रिज में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हालात ऐसे ही बने रहेंगे।

लू बढ़ाएगी मुश्किल
मौसम विभाग ने अप्रैल से जून के दौरान मध्य, पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में लू के सामान्य से अधिक रहने का अनुमान जताया है। 18-19 और 20 अप्रैल को मौसम विभाग ने धूल भरी हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। आंधी की वजह से कुछ घंटों के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। लेकिन इसके साथ ही धूल परेशान करेगी। जहां 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक तापमान 40-41 डिग्री के बीच रहेगा जबकि 19 से 20 अप्रैल को तापमान 37-38 के बीच रहेगा।

बदलता मौसम आपको कर सकता है बीमार
वहीं, डॉक्टर ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम में काफी तेजी से बदलाव हो रहा है। जिसकी वजह से लोगों के बीमार होने की आंशका बढ़ जाती है। इस समय बुखार, खासी और अन्य बीमारियों हो रही है। डॉक्टरों के क्लिनिक और अस्पतालों में मरीजों की संख्या काफी बढ़ती जा रही है। काफी अस्पतालों में बेड्स भरे हुए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.