पति ने डाटा केबल से गला घोटकर उतारा मौत के घाट, वारदात की वजह कर देगी हैरान

नोएडा में महिला की बेरहमी से हत्या : पति ने डाटा केबल से गला घोटकर उतारा मौत के घाट, वारदात की वजह कर देगी हैरान

पति ने डाटा केबल से गला घोटकर उतारा मौत के घाट, वारदात की वजह कर देगी हैरान

tricity today | पति ने पत्नी की गला घोटकर की हत्या

Noida News : नोएडा में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना सेक्टर 63 क्षेत्र की चोटपुर कालोनी में एक पति ने अपनी पत्नी की डाटा केबल से गला घोटकर हत्या कर दी। घटना 2 मार्च के रात की है। पुलिस को इसकी जानकारी 3 मार्च की सुबह हुई। बताया जा रहा है कि पति ने अवैध संबंध के शक में महिला को मौत के घाट उतारा है। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

कुछ वर्षों से अलग रह रहे थे दोनों
थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिला बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर की पूजा का विवाह बदायूं के ही देव पाल से करीब 14 वर्ष पूर्व हुआ था। दोनों के तीन बच्चे हैं। दो लड़की और एक लड़का है। देवपाल ने चोटपुर कॉलोनी में तीन मंजिला एक घर बना रखा था। जिसमें भूतल और तीसरे तल पर किराएदार रहते हैं। प्रथम तल पर वह परिवार के साथ रहता है। दोनों पिछले कुछ वर्षों से अलग रह रहे थे। कुछ दिनों पहले वह पुत्र को अपने साथ बदायू ले गया।

दो मार्च को वारदात को दिया अंजाम
पुलिस जांच में पता चला है कि देवपाल 2 मार्च को नोएडा पहुंचा था। इस दौरान किराएदार ने घर का दरवाजा खोला। पहली मंजिल पर कुछ देर पत्नी पूजा के पास रुकने के बाद बाद चला गया। पूजा सेक्टर-69 स्थित एक कंपनी में काम करती थी। 3 मार्च की सुबह उसके साथ काम करने वाली दो महिलाएं घर पहुंची तो पूजा को बिस्तर अचेत पड़ा पाया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जुटी तलाश में
इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। महिला की डाटा केबल से गला घोटकर हत्या की गई है। घटनास्थल से डाटा केबल भी बरामद कर लिया है। मृतका के भाई अनेकपाल की शिकायत पर देवपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.