इस तरह ठगों ने उड़ाए सीज खाते से 6 लाख रुपए, पीड़ित ने इन पर लगाए मिलीभगत के आरोप

नोएडा : इस तरह ठगों ने उड़ाए सीज खाते से 6 लाख रुपए, पीड़ित ने इन पर लगाए मिलीभगत के आरोप

इस तरह ठगों ने उड़ाए सीज खाते से 6 लाख रुपए, पीड़ित ने इन पर लगाए मिलीभगत के आरोप

Google Image | Symbolic Photo

Noida News : साइबर ठगी की घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। नोएडा के सेक्टर-29 निवासी सेवानिवृत्त कर्नल के बैंक खाते से 6 लाख रुपए निकाल लिए गए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने एक आरोपी को दिसंबर में गिरफ्तार करने का दावा किया था और ठगी की गई रकम को सीज कर दिया था। पुलिस ने रकम को 3 दिन में वापस लौटाने का वादा किया था, लेकिन 3 महीने बाद तक भी पैसा वापस नहीं किए गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी के किसी दोस्त ने सीज खाते में से रकम पेटीएम कर निकाल ले ली। जिसमें बैंक कर्मचारी की मिलीभगत भी हो सकती है। 

पीड़ित ने मिलीभगत का लगाया आरोप 
पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस पर आरोप लगाते हुए कमिश्नर से की है। उन्होंने बताया कि पुलिस का दावा था कि 3 दिन के अंदर पैसे वापस मिल जाएंगे, लेकिन 3 महीने बाद तक भी पैसे वापस नहीं मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि खाते से रकम गायब होने पर बैंककर्मी, पुलिस और आरोपी तीनों की मिलीभगत है।

खुद को टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बताया 
कर्नल एके राजपाल के साथ अगस्त 2021 में ठगी हुई थी। पीड़ित के पास 11 अगस्त को एक मैसेज आया। जिसमें एसएमएस सेवा बंद होने की सूचना दी थी। जिसके कुछ देर बाद टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बता कर एक व्यक्ति ने कॉल की और सेवा को दोबारा शुरू करने के लिए 11 रुपए का रिचार्ज कराने के लिए बोला। आरोपी ने उनसे दो ऐप डाउनलोड करने के लिए बोला। 

पैसे ट्रांसफर होने पर ठगी का पता चला 
जिसके तुरंत बाद आरोपी ने मोबाइल पर एक लिंक भेजा। जैसे ही पीड़ित ने लिंक खोला आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल को हैक कर लिया और खाते से 6 लाख रुपए निकाल लिए। पैसे ट्रांसफर होने पर उन्हें ठगी का पता चला। जिसकी शिकायत उन्होंने तुरंत पुलिस से की। पुलिस ने 24 दिसंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा था कि आरोपी के खाते को सीज कर दिया गया था और 3 दिन में ढगे हुए पैसे वापस करने का वादा किया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.