जमीनी विवाद में भाजपा नेता और चाचा के बीच अंधाधुंध फायरिंग, गांव में तनाव

NOIDA BREAKING : जमीनी विवाद में भाजपा नेता और चाचा के बीच अंधाधुंध फायरिंग, गांव में तनाव

जमीनी विवाद में भाजपा नेता और चाचा के बीच अंधाधुंध फायरिंग, गांव में तनाव

Tricity Today | दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अंधाधुंध फायरिंग की

Noida News : नोएडा में रविवार की सुबह दो पक्षों में गोली चली है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रही है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके पर तनाव का माहौल है। यह पूरी घटना नोएडा के गढ़ी शाहदरा गांव की है। गढ़ी शाहदरा गांव का मामला
बताया जा रहा है कि नोएडा के सेक्टर-142 थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ी शाहदरा गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा है। मामला इस समय कोर्ट में विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष में भारतीय जनता पार्टी का नेता और दूसरे पक्ष में उसके चाचा हैं। 

दिन निकलते ही चली अंधाधुंध गोलियां
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह दोनों पक्षों में जमीन को लेकर फिर से विवाद हुआ। विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई है, लेकिन पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलने के बाद आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस घटना में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्य कर रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.