इंडो ग्लोबल सोसाइटी ने जैविक खेती और भोजन के प्रति लोगों को किया जागरूक

नोएडा : इंडो ग्लोबल सोसाइटी ने जैविक खेती और भोजन के प्रति लोगों को किया जागरूक

इंडो ग्लोबल सोसाइटी ने जैविक खेती और भोजन के प्रति लोगों को किया जागरूक

Tricity Today | कार्यक्रम

Noida News : रविवार को सेक्टर-34 के कम्युनिटी सेन्टर में स्थानीय निवासियों साथ में इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी और WHH के द्वारा भूमिका कैंपेन पर जैविक खेती और जैविक भोजन के उपलक्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य मकसद लोगों को बेहतर स्वस्थ भोजन और अपने घर में किचन गार्डनिंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देना था। कार्यक्रम का संचालन अनुरोध सक्सेना द्वारा किया गया।

लोगों ने किया अनुभवों का साझा
इस दौरान न्यूट्रिनिस्ट रूपाली मलहोत्रा ने जैविक भोजन और अन्य बातों के बारे में विस्तार से बताया। अंत में भूमिका द्वारा सबको गार्डनिंग किट और खाने के लिए जैविक व्यंजन दिए गए, जो कि ईट राइट बास्केट के यहां से लाये गए थे। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां निवासियों ने अपने-अपने अनुभवों को साझा किया।

आरडब्ल्यूए ने दिया सहयोग
सेक्टरवासियों ने समारोह के दौरान यह आश्वस्त किया कि वो अपने जीवन में किसी न किसी रूप में जैविक को बढ़ाएंगे और साथ ही साथ और लोगों को भी जागरूक करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आरडब्ल्यूए अध्यक्ष केके जैन और महासचिव आरडब्लूए सेक्टर-34 धर्मेंद्र शर्मा का पूरा सहयोग रहा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.