मावी के घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता, चाचा हिंदुस्तानी बोले- बड़ा खिलाड़ी बनेगा शिवम

नोएडा की शान : मावी के घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता, चाचा हिंदुस्तानी बोले- बड़ा खिलाड़ी बनेगा शिवम

मावी के घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता, चाचा हिंदुस्तानी बोले- बड़ा खिलाड़ी बनेगा शिवम

Tricity Today | मावी के घर बधाई देने वालो का तांता

Noida : भारतीय टीम में चयन होने के बाद शहर के खिलाड़ी शिवम मावी ने शानदार प्रदर्शन किया। श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में मावी ने 4 विकेट झटके है। जिसको लेकर खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। भारतीय खिलाड़ी शिवम मावी के घर शहर वासियों का तांता लगा हुआ है। हर कोई उनके परिजनों को बधाई दे रहा है। बृहस्पतिवार को खेल प्रेमी चाचा हिंदुस्तानी ने मावी के घर जाकर उनके माता-पिता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें बहुत गर्व है कि मावी ने देश के साथ-साथ हमारे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। 

खेल प्रेमी चाचा हिंदुस्तानी ने दी बधाई
खेल प्रेमी चाचा हिंदुस्तानी ने कहा कि शिवम मावी ने टीम इंडिया में अपनी जगह और पहचान बनाकर देश, उत्तर प्रदेश के साथ-साथ माता-पिता की शान बढ़ाई है। शहर के युवा खिलाड़ियों में जोश का माहौल है। यह खिलाड़ी आने वाले दिनों में टीम इंडिया का बड़ा खिलाड़ी बनकर उभरेगा और मावी नए बच्चों के लिए रोल मोडल बनेगा।

22 रन देकर लिए 4 विकेट
आपको बता दें, सुपर फास्ट गेंदबाज शिवम मावी ने अपने पहले डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलाई है। मावी ने श्रीलंका के 4 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा कर शहर का नाम रोशन कर दिया है। शिवम ने अपने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट हासिल किए हैं। शिवम मावी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने के बाद उनके घर पर जश्न का माहौल है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.