जायका रेस्टोरेंट और कड़क सिंह ढाबा जलकर राख

नोएडा में आग का कोहराम : जायका रेस्टोरेंट और कड़क सिंह ढाबा जलकर राख

जायका रेस्टोरेंट और कड़क सिंह ढाबा जलकर राख

Tricity Today | नोएडा में आग

Noida News : नोएडा के सेक्टर-12 में रविवार शाम जायका रेस्टोरेंट और कड़क सिंह ढाबा में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट होने के चलते आग लगी थी। गनीमत रही कि घटना के समय रेस्टोरेंट और ढाबे में कोई नहीं था, जिसके चलते जनहानि नहीं हुई है। 

ये है पूरा मामला 
पुलिस के मुताबिक सेक्टर 12 के सामने एक्स ब्लॉक में दुकान 16 और 17 में जायका किंग रेस्टोरेंट और कड़क सिंह ढाबा चल रहे हैं। रविवार की शाम करीब 4:15 बजे शार्ट सर्किट के चलते दोनों ही दुकानों में आग लग गई। जिसके बाद दुकानों में मौजूद कर्मचारियों ने पहले खुद ही आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग का विकराल रूप देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए और उन्होंने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग की सूचना पाकर मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। 

पुलिस का बयान 
सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि आग से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। शार्ट सर्किट के चलते दोनों दुकानों में आग लगी थी। दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.