सोमवार को गौतमबुद्ध नगर आएंगे जेपी नड्डा, 'बूथ विजय अभियान' की होगी शुरुआत

BIG BREAKING : सोमवार को गौतमबुद्ध नगर आएंगे जेपी नड्डा, 'बूथ विजय अभियान' की होगी शुरुआत

सोमवार को गौतमबुद्ध नगर आएंगे जेपी नड्डा, 'बूथ विजय अभियान' की होगी शुरुआत

Tricity Today | मोहित बेनीवाल, महेश शर्मा और पंकज सिंह ने तैयार की रुपरेखा

शनिवार को नोएडा महानगर की महत्वपूर्ण योजना बैठक हुई है। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को देखते सम्पन्न हुई। यह बैठक आगामी चुनाव में भाजपा की तैयारी को लेकर हुई है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, गन्ना संस्थान अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता मौजूद रहे।

23 अगस्त को गौतमबुद्ध नगर आएंगे जेपी नड्डा
वेस्ट यूपी भाजपा के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। प्रदेश में भाजपा 'बूथ विजय अभियान' की शुरुआत 23 अगस्त से की जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस अभियान की शुरुआत गौतमबुद्ध नगर से करेंगे। उस दिन जेपी नड्डा प्रदेश के 27,700 शक्ति केंद्रों के प्रमुखों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। 

भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को दिनचर्या में करना होगा बदलाव : मोहित बेनीवाल
मोहित बेनीवाल ने बताया कि कैसे हमें अपने शक्ति केंद्रों और बूथों पर जा कर उनका सत्यापन करना है और साथ ही कैसे अपने बूथ को और पन्ना प्रमुख को सक्रिय करना है। उन्होंने बताया कि कैसे हमें बूथ से अपने लोकतंत्र की लड़ाई को और मजबूत करना है और साथ ही कार्यकर्ताओं को भी अपनी दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करना पड़ेगा। अपनी सक्रियता को और बनाना होगा। 

मोदी और योगी की तरह करें काम
उन्होंने बताया कि सभी शक्ति केंद्र प्रमुख और शक्ति केंद्र प्रभारी 23 अगस्त को अपने बूथ पर जाकर बैठक करेंगे। करोना काल में जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों के बीच में जा रहे हैं, राशन दे रहे हैं। हमको भी गांव देहात में जाकर इन सभी विषयों को सबके बीच में रखना है।  

हर जाति के लोग आगे बढ़े
डॉ. महेश शर्मा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक हमको सभी को मजबूत करना है। उसकी मजबूती के लिए निष्पक्षता से काम करना है। अपने बूथ की सभी समितियों में हर जाति और क्षेत्र के लोगों को सम्मिलित करके सबका साथ सबका विकास के मंत्र को आगे बढ़ाना है। 

लोकतंत्र की लड़ाई को जीतने के लिए अपने बूथ को मजबूत करना 
विधायक पंकज सिंह ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ है। इसलिए आगामी चुनाव को देखते हुए इस लोकतंत्र की लड़ाई को जीतने के लिए अपने बूथ को मजबूत करना है। वहीं से हम आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा का परचम फिर से लहरायेंगे। 

यह नेता और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे
बैठक में नोएडा प्रभारी मुंशी लाल गौतम, विधानसभा प्रभारी संजय कश्यप, योगेन्द्र चौधरी, राकेश शर्मा, विनोद त्यागी, महेश चौहान, योगेन्द्र चौधरी, बिजेंद्र नागर, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, मनीष शर्मा, गिरजा सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, मुकेश शर्मा, महेश अवाना, युद्धवीर चौहान, डिम्पल आनंद, योगेन्द्र चौधरी, महेश चौहान, गिरीश कोटनाला, बृजपाल चौहान, एसपी चमोली, प्रमोद बहल, अमरीश त्यागी, अनु शर्मा, राज कुमार झा, मनोज चौहान, रवि यादव, विनोद शर्मा, तन्मय शंकर, कल्लू सिंह, अशोक मिश्रा, राम मेहर कौशिक, बबलू यादव, सूरजपाल, गोपाल गौर, लोकेश कश्यप, शारदा चतुर्वेदी, ओमबीर अवाना, मुक्तानंद शर्मा, राम निवास यादव, मल्लिकेश्वर झा, पूनम सिंह, हर्ष चतुर्वेदी, अमित त्यागी, बृजपाल चौहान, उमेश यादव, अहसान अली और गौतम शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.