शिक्षा शिखर सम्मलेन में पहुंचे बिहार के जज, सावित्रीबाई फुले के जीवन पर डाला प्रकाश

ईशान म्यूजिक कॉलेज नोएडा : शिक्षा शिखर सम्मलेन में पहुंचे बिहार के जज, सावित्रीबाई फुले के जीवन पर डाला प्रकाश

शिक्षा शिखर सम्मलेन में पहुंचे बिहार के जज, सावित्रीबाई फुले के जीवन पर डाला प्रकाश

Tricity Today | शिक्षा शिखर सम्मलेन

Noida : रविवार को सेक्टर-12 के ईशान म्यूजिक कॉलेज के सभागार में एमएफजी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा शिखर सम्मलेन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने माता सावित्रीबाई फुले का जीवन और महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शशांक कुमार सिविल जज (बिहार), विशिष्ट अतिथि शिवानी कुशवाह (प्रोफेसर दिल्ली यूनिवर्सिटी), प्रभात कुमार (प्रोफेसर लॉ फैकल्टी, दिल्ली यूनिवर्सिटी) और अमित सिंह (प्रोफेसर लॉ, जेएनयू) रहे।

शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा
इस कार्यक्रम पर वर्त्तमान में शिक्षा व्यवस्था और उसमें महिला शिक्षा की दशा पर विचार विमर्श किया गया। सम्मेलन में उत्कृष्ट विद्यार्थियों, अध्यापकों, व्यापार, तकनीक, उद्योग‌ आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। साथ में संस्था द्वारा किए गए कार्यों को दर्शाया और बताया गया। एमएफजी‌ फाउंडेशन के कार्यों की सभी उपस्थित अतिथियों ने सराहना की और साथ में अपनी भागेदारी को सुनिश्चित किया।

यह लोग रहे उपस्थित
ओमवीर सिंह, नम्रता मौर्य, हेमलता मौर्य, सुनीता कुशवाह, अंजू कुशवाह, अनुराधा शाक्य, प्रियंका शाक्य, अनीता मौर्य, नीतू कुशवाह, सुमित सिंह, राकेश भगत (अशोका स्पोर्ट्स ट्रस्ट), दिनेश कुशवाह (शाइनिंग फ्यूचर टेक्नोलॉजीज) और सत्यम कुशवाह (केटीजी रेस्टोरेंट), नरेंद्र सैनी, अनूप शाक्य, कुलदीप मौर्य, बृजकिशोर कुशवाह, मनोज मौर्य, अर्जुन मौर्य, अरुण मौर्य, शनि कुशवाह, पारस मणि शाक्य, अरुण मौर्य (एआर ऍम), सुपाच शाक्य, संजय मौर्य, बलराम सैनी, ओमप्रकाश कुशवाह समेत कई लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.