शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य, जानें शुभ मुहूर्त और पारण

Dev Uthani Ekadashi 2023 : शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य, जानें शुभ मुहूर्त और पारण

शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य, जानें शुभ मुहूर्त और पारण

Tricity Today | देवउठनी एकादशी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि है।

Noida News : हिंदू पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी को प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जानते हैं। देवउठनी एकादशी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि है। हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना गया है। साल में कुल 24 एकादशी होती है। वैसे तो सभी एकादशी का अपना महत्व है, लेकिन देवउठनी एकादशी सबसे खास मानी गई है। इस दिन चातुर्मास समाप्त होता है और श्रीहरि विष्णु योग निद्रा से जागते हैं।

शुभ मुहूर्त और व्रत पारण
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल देवउठनी एकादशी 23 नवंबर 2023 को है। देवउठनी एकादशी की शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष की 22 नवंबर 2023 की रात 11 बजकर 03 मिनट से लेकर इसका समापन 23 नवंबर 2023 रात 9 बजकर 01 मिनट पर होगा। 
पूजा मुहूर्त सुबह 6 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह के 8 बजकर 09 मिनट तक है। 
रात्रि का शुभ मुहूर्त 5 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 46 मिनट तक है। 
व्रत पारण करने का समय 24 नवंबर 2023 को सुबह 6 बजकर 51 मिनट से लेकर सुबह के 8 बजकर 57 मिनट तक है।

अबूझ मुहूर्त
 
देवउठनी एकादशी अपने आप में एक अबूझ मुहूर्त है। इसका मतलब है कि इस दिन सभी मांगलिक और धार्मिक कार्य बिना मुहूर्त देखे प्रारंभ किए जा सकते हैं। बता दें कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दे‌वशयनी एकादशी से चार माह तक के लिए देवशयन काल में रहते हैं। इस दौरान सभी मांगलिक कार्य पर रोक लग जाती है। देवउठनी एकादशी के बाद मुंडन, विवाह, गृह प्रवेश आदि जैसे मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।

महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन भगवान शालिग्राम और मां तुलसी से विवाह होता है। मान्यता है कि इस दिन मां तुलसी की पूजा करने से कुंडली में बुध और शुक्र प्रबल होते हैं। इसके साथ ही जो अविवाहित लड़के और लड़कियां तुलसी जी की पूजा करते हैं, उनकी शादी बहुत जल्द होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सभी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए भजन और कीर्तन किए जाते हैं, इसके साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम और लक्ष्मी सूक्तम का जाप करना चाहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.