दिल्ली एनसीआर में जानें मौसम का हाल, सुबह शाम की ठंड से  हाल  बेहाल

Weather Update : दिल्ली एनसीआर में जानें मौसम का हाल, सुबह शाम की ठंड से  हाल  बेहाल

दिल्ली एनसीआर में जानें मौसम का हाल, सुबह शाम की ठंड से  हाल  बेहाल

Tricity Today | Weather Update

Noida : आधे से ज्यादा दिसंबर बीत चुका है। दिसंबर के महीने में जितनी सर्दी होनी चाहिए, अबकी बार उतनी सर्दी नहीं है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में लोग ठंड का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि दिल्ली एनसीआर में सुबह शाम की सर्दी देखने को मिल रही है। लेकिन, दिन में धूप निकलते ही तापमान बढ़ने लगता है। दिल्ली में कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस ठंड ना बढ़ने का कारण बताया जा रहा है। दिल्ली में प्रदूषण को भी ठंड न बढ़ने का बड़ा कारण माना जा रहा है। ठंड नहीं होने से गेहूं की फसल को भी नुकसान हो रहा है।

दिल्ली में मौसम का हाल
दिल्ली एनसीआर में सोमवार को तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया था। लेकिन, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को आसमान साफ रहने वाला है। दिसंबर के महीने में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, हफ्ते के आखिर तक तापमान गिरने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ आने से 24-26 दिसंबर के बाद तापमान कम होने की संभावना जताई गई है।

जानें आज का एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में एक्यूआई 330 दर्ज किया गया। वहीं, फरीदाबाद में 240, गुरुग्राम में 257, गाजियाबाद में 248, नोएडा में 255 एक्यूआई दर्ज किया गया।

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग ने मंगलवार को पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड़ और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना जताई है। आज तमिलनाडु, केरल और लक्ष्यद्वीप में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.