योगी की महिला पुलिस ने बदमाश को मुठभेड़ में किया घायल 

यूपी में दिखा मिशन शक्ति का कमाल : योगी की महिला पुलिस ने बदमाश को मुठभेड़ में किया घायल 

योगी की महिला पुलिस ने बदमाश को मुठभेड़ में किया घायल 

Tricity Today | महिला पुलिस ने बदमाश को मुठभेड़ में किया घायल

Uttar Pradesh News : महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। इसका उदाहरण रोज देखने को मिलता है। ताजा मामला यूपी के कुशीनगर जिले की महिला पुलिस का है। वहां तैनात महिला पुलिस ने अपनी शक्ति दिखाई है। कुशीनगर जिले के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बीती रात एक पशु तस्कर को घेरने के लिए पहली बार महिला पुलिस टीम को टास्क दिया। तस्कर को पकड़ने में मिली कामयाबी के बाद पूरे प्रदेश में इस पर चर्चा शुरू हो गयी। प्रदेश के डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने पुलिस अधीक्षक की पहल की तारीफ की है। उन्होंने इसे नारी सशक्तिकरण (Women Empowerment) से जोड़ते हुए गर्व का विषय बताया।

क्या है पूरा मामला 
कुशीनगर जिले में बीती रात रामकोला थाना क्षेत्र के अमरडीहा पुल के पास 25 हजार का इनामी पशु तस्कर इमाम उर्फ बिहारी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। मुठभेड़ करने वाली टीम में महिला पुलिस की भी बड़ी भूमिका रही। बदमाश को पकड़ने में दो थानाध्यक्षों और स्वाट टीम के साथ ही एक महिला थानाध्यक्ष और महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया था। पुलिस की मानें तो इनामी बदमाश इमाम उर्फ बिहारी के महराजगंज की तरफ जाने की सूचना मिली थी। उसके बाद पुलिस टीम ने उसकी घेराबंदी का प्लान बनाया।

बदमाश के पैर में लगी गोली
जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में आमतौर पर हमेशा पुरुष थानाध्यक्षों को ही आगे रखे जाने की परम्परा रही है, लेकिन एसपी धवल जायसवाल का महिला पुलिस को मुठभेड़ में शामिल करना चर्चा का विषय बन गया है। ताजा मुठभेड़ के घटनाक्रम में बदमाश की गाड़ी को जब रोकने का प्रयास पुलिस ने किया, तब उसने उतरकर फायर करते हुए भागना शुरू कर दिया, लेकिन मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया। उसके बाद महिला पुलिस ने उसे घायल अवस्था में दबोच लिया। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर सुमन सिंह, महिला सिपाही प्रिंसी पांडे, चंदा यादव, संगीता यादव और प्रियंका सिंह शामिल रहीं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.