DGP ने जारी किए आदेश, इस वजह से लिया फैसला

गाजियाबाद, नोएडा समेत यूपी में पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द : DGP ने जारी किए आदेश, इस वजह से लिया फैसला

DGP ने जारी किए आदेश, इस वजह से लिया फैसला

Google Image | Symbloic Image

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में त्योहारों को देखते हुए सभी जिलों को अलर्ट रहने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों को विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी मिलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक रोक लगा दी है। इस दौरान विशेष परिस्थितियों में ही पुलिसकर्मियों को अवकाश मिल सकेगा। गाजियाबाद और नोएडा कमिश्नरेट में त्योहारों को लेकर छुट्टी नहीं देने के आदेश शासन स्तर से आए हैं।

क्या है पूरा मामला
त्योहारों को देखते हुए पुलिस जवानों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है। यह आदेश 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रभावी रहेंगे। पुलिस महानिदेशक लखनऊ के आदेश के अनुसार गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट को निर्देशित किया गया है कि इस दौरान दशहरा, दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पूजा के पर्व है इन मौके पर पुलिस की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है। इसलिए सभी पुलिस जवानों, दरोगा, स्तर के मझोले अफसर की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जाए।

15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक छुट्टी रद्द
मुख्यालय से आदेश प्राप्त होते ही पुलिस आयुक्त गाजियाबाद अजय कुमार मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट किया है कि 15 अक्टूबर से 20 नवंबर 2023 के बीच किसी भी पुलिस जवान और मझोले अधिकारी का अवकाश स्वीकृत ने किया जाए। उधर आदेश मिलने के बाद कुछ पुलिस जवान और दरोगा अब जुगाड़ तलाशने में लग गए हैं। कुछ स्वयं प्रयास करने में लगे हैं तो कुछ साहब के रीडर से मिलकर अपनी मजबूरी बता रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.