बिना लाइसेंस पिला रहे थे शराब, पुलिस ने पार्टी पर लगाया ब्रेक

नोएडा के रेस्टोरेंट में छलक रहे थे जाम : बिना लाइसेंस पिला रहे थे शराब, पुलिस ने पार्टी पर लगाया ब्रेक

बिना लाइसेंस पिला रहे थे शराब, पुलिस ने पार्टी पर लगाया ब्रेक

Tricity Today | चार लोगों को गिरफ्तार किया

Noida News : नोएडा की थाना सेक्टर-126 पुलिस और आबकारी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस शराब पिला रहे मैनेजर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 55 शराब और बीयर की बोतल में बराबर की है। पुलिस का दावा है कि आरोपी पुराने लाइसेंस में छेड़छाड़ कर लोगों को शराब पिला रहे थे।
 
ये है पूरा मामला
थाना सेक्टर-126 पुलिस और आबकारी टीम ने शनिवार रात एक सूचना के आधार पर सेक्टर-132 गांव रोहिल्लापुर स्थित बुराश रेस्टोरेंट पर छापा मारा। जांच करने पर पता चला कि रेस्टोरेंट में बिना वैध लाइसेंस के पुराने लाइसेंस में छेड़छाड़ कर शराब पिलाई जा रही है। पुलिस ने मौके से रेस्टोरेंट के मैनेजर आलोक झा, कर्मचारी धर्मवीर कुमार, सोनू और थांगलेनहाऊ चोंगलोई निवासी मणिपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।

फर्जी लाइसेंस को असली बताकर पिला रहे थे शराब
पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने पूर्व में पुराने लाइसेंस के साथ छेड़छाड़ कर एक वैध लाइसेंस तैयार किया था। इसी फर्जी लाइसेंस को असली बताकर आरोपी रेस्टोरेंट में लोगों को शराब पिला रहे थे। जिसके चलते राज्य सरकार को राजस्व की हानि पहुंच रही थी। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.