महादेव बुक एप का पर्दाफाश, 400 करोड़ का मिला ट्रांजैक्शन

नोएडा में बैठकर डी कंपनी को पैसा भेजने वाले 16 अरेस्ट : महादेव बुक एप का पर्दाफाश, 400 करोड़ का मिला ट्रांजैक्शन

महादेव बुक एप का पर्दाफाश, 400 करोड़ का मिला ट्रांजैक्शन

Tricity Today | ऑनलाइन महादेव बुक एप से सट्टा खेलने वाले 16 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

Noida News : सेक्टर-39 पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। अरबों का सट्टा खिलाने वाले बुकी को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुकी गैंग का दुबई और डी कंपनी के साथ भी संबंध बताए जा रहे है। ऑनलाइन ऐप के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलाने वाले 16 आरोपियों को सेक्टर-39 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके बैंक खातों से अरबों रुपए के ट्रांजेक्शन मिले है।

100 से अधिक खातों की जानकारी मिली
ऑनलाइन महादेव बुक एप से सट्टा खेलने वाले 16 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बैंक अकाउंट्स से लगभग 4 अरब का सट्टे का ट्रांजैक्शन मिला है। आरोपियों के बैंक खातों में मिले डेढ़ करोड़ रुपए फ्रीज कराए गए है। पुलिस सूत्रों की माने तो 100 से अधिक खातों की जानकारी मिली है। इन बैंक खातों को पुलिस टीम के द्वारा खंगाला जा रहा है। ऑनलाइन सट्टे के कारोबारियों के डी कंपनी और दुबई कनेक्शन की जानकारी भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इन्होंने काफी पैसा डी-कंपनी से जुड़े लोगों को भेजा है।

पुलिस ने कहा- बड़े गैंग का पर्दाफाश हुआ
अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि ऑनलाइन सत्ता खेलने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया गया है। बड़ी संख्या में इनके बैंक खातों में ट्रांजेक्शन मिले है। कुल 16 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। बड़ी रकम बैंक खातों में फ्रीज कराई गई है। इसकी पूरी जानकारी के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने 2:00 बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.