नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दो बसें टकराईं, 3 की मौत और 13 की हालत गम्भीर

BIG BREAKING : नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दो बसें टकराईं, 3 की मौत और 13 की हालत गम्भीर

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दो बसें टकराईं, 3 की मौत और 13 की हालत गम्भीर

Tricity Today | नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दो बसें टकराईं

Noida News : नोएडा से बड़ी खबर है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के करीब 5:00 बजे एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में दो बसें आपस में टकरा गईं। टक्कर भीषण थी, जिसमें 3 यात्रियों की उपचार के दौरान अस्पतालों में मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि 13 लोग घायल हुए हैं। उन्हें शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक अभी कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसके चलते मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

कैसे हुआ हादसा
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट से दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब 5 बजे परी चौक से नोएडा जाने वाली सड़क पर सेक्टर-157 के सामने दो बसों में टक्कर हो गई। इनमें से एक बस एमपी 04पीए 3243 मध्य प्रदेश के शिवपुरी से दिल्ली जा रही थी। दूसरी बस UP17 एटी 6460 प्रतापगढ़ से आनंद विहार जा रही थी। ओवरटेकिंग करते वक्त दोनों बसें आपस में टकरा गईं। इस घटना में घायल हुए 3 लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है। घायलों में 3 को यथार्थ अस्पताल ग्रेटर नोएडा और 10 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक्सप्रेसवे पर बातचीत हुआ ट्रैफिक
इस हादसे के बारे में किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल करके जानकारी दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया। एंबुलेंस बुलाई गई और घायलों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। इस दौरान ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक रोकना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन मंगवा कर क्षतिग्रस्त बसों को एक्सप्रेसवे से हटवाया। मिली जानकारी के मुताबिक करीब एक घंटे तक ग्रेटर नोएडा और नोएडा के बीच यातायात प्रभावित रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि अब एक्सप्रेसवे पर यातायात पूरी तरह सामान्य है। मरने वालों और घायलों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों के परिजनों को सूचना दी जाएगी। दोनों बसों के सुरक्षित यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए दूसरे वाहनों से रवाना किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.