गौतमबुद्ध नगर में 600 सेक्स वर्कर्स देंगी अपने सांसद को वोट, 102 ट्रांसजेंडर्स वोटर्स

लोकसभा चुनाव 2024 : गौतमबुद्ध नगर में 600 सेक्स वर्कर्स देंगी अपने सांसद को वोट, 102 ट्रांसजेंडर्स वोटर्स

गौतमबुद्ध नगर में 600 सेक्स वर्कर्स देंगी अपने सांसद को वोट, 102 ट्रांसजेंडर्स वोटर्स

Tricity Today | Symbolic Photo

Noida News : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिगुल बज चुका है। इसको लेकर गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और जॉइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर शिवहरी मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जिलाधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस बार जिले में 600 सेक्स वर्कर्स और 102 ट्रांसजेंडर अपने सांसद के लिए वोट देंगे।

जिले में बने 641 मतदान केंद्र
मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में तीन विधानसभा है। इसके अलावा बुलंदशहर की दो विधानसभा सिकंदराबाद और खुर्जा भी गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में लगती है। पांचों विधानसभा की मॉनेटरी गौतमबुद्ध नगर से ही होगी। नोएडा दादरी और जेवर मुख्य हैं। मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि इस बार नोएडा दादरी और जेवर में 641 मतदान केंद्र है।

26 अप्रैल 2024 को होगा मतदान
मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में इस बार 26.20 लाख लोग अपना सांसद चुनेंगे। जिले में 28 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। उसके बाद 4 अप्रैल को नामांकन का अंतिम दिन है। आगामी 5 अप्रैल को नामांकन पत्र की जांच की जाएगी और 8 अप्रैल को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है। जानकारी के मुताबिक 26 अप्रैल 2024 को मतदान होगा और 4 जून 2024 को मतगणना होगी। इसको लेकर जिले लेवल पर तैयारी शुरू हो गई है।

5 सालों में बढ़े 3.78 लाख मतदाता
मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव 2019 में मतदाताओं की संख्या 22.41 लाख थी। इस बार 3.78 लाख मतदाता बढ़े हैं। इसके अलावा पिछले 10 सालों की बात की जाए तो इस बार 6.82 लाख मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। 

पांचों विधानसभा का हाल
डीएम ने आगे बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि जनवरी तक गौतमबुद्ध नगर में कुल मतदाताओं की संख्या 26,20,020 हैं। जिनमें से 14,21,617 पुरूष और महिला वोटर्स की संख्या 11,98,268 तक पहुंची है। इसके अलावा 141 ट्रांसजेंडर वोटर्स हैं। ये डाटा गौतमबुद्ध नगर लोकसभा के नोएडा, दादरी, जेवर, खुर्जा और सिकंदराबाद का है।

नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा का हाल
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसमें से नोएडा, दादरी और जेवर में कुल पुरुष वोटर्स की संख्या 10,08,345 है। इसके अलावा महिला मतदाताओं की संख्या 8,22,519 है। वहीं तीनों विधानसभा में ट्रांसजेंडर्स की संख्या 102 है। इसमें 18-19 वोटर्स की संख्या 24,223 है।

जिले में 1804 बूथ और 641 मतदान केंद्र होंगे
इस बार पूरे गौतमबुद्ध नगर में 641 मतदान केंद्र बनेंगे। जिनमें से 1804 बूथ होंगे। सबसे ज्यादा मतदान केन्द्रों की संख्या दादरी में होगी, लेकिन बूथों की संख्या सबसे ज्यादा नोएडा में होगी। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा विधानसभा में मतदान केंद्र की संख्या 200, दादरी में 240 और जेवर में 201 होगी। इसके अलावा नोएडा में बूथ की संख्या 432, दादरी में 674 और जेवर में 398 होगी।

41,077 लोग पहली बार देंगे वोट
उन्होंने बताया कि इस बार 41,077 लोग पहली बार अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। जिनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच में है। इन लोगों में नोएडा के वोटर्स 9,234 हैं। इसके अलावा दादरी में 9,958 और जेवर में 5,031 है। इसमें नोएडा में नए वोटर्स की संख्या 9234, दादरी विधानसभा में 9958 और जेवर में 5031 हैं। जबकि बाकी खुर्जा और सिकंदराबाद के वोटर्स हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.