कन्या गुरुकुल से 14 वर्ष की छात्रा लापता, पहले भी विवादों से रहा है नाता, पूरा वाकया

नोएडा : कन्या गुरुकुल से 14 वर्ष की छात्रा लापता, पहले भी विवादों से रहा है नाता, पूरा वाकया

कन्या गुरुकुल से 14 वर्ष की छात्रा लापता, पहले भी विवादों से रहा है नाता, पूरा वाकया

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा में स्थित एक कन्या गुरुकुल से 14 वर्ष की एक छात्रा रहस्यमयी ढंग से गायब हो गई। इस गुरुकुल में पहले भी संदिग्ध गतिविधियों के आरोप लगते रहे हैं। मामला थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सोरखा गांव का है। सोरखा स्थित एक कन्या गुरुकुल से 8वीं कक्षा की छात्रा सोमवार की रात लापता हो गई। गुरुकुल प्रबंधन ने छात्रा के गायब होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

थाना सेक्टर-49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोरखा गांव के 'कन्या गुरुकुल की 14 वर्ष की एक छात्रा सोमवार की देर रात गुरुकुल से लापता हो गई। गुरुकुल प्रबंधन की सदस्य सृष्टि ने थाना सेक्टर-49 में छात्रा के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बालिका की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। छात्रा की बड़ी बहन भी इसी गुरुकुल में पढ़ती है।

बताते चलें कि इस गुरुकुल का विवादों से पुराना नाता रहा है। पिछले साल (2020) हरियाणा की रहने वाली एक छात्रा की गुरुकुल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। छात्रा के परिजनों ने मामले में गुरुकुल के प्रबंधकों पर कई गंभीर आरोप लगाया था। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था। पर मामला फिलहाल ठंडे बस्ते में है। पुलिस की जांच फिलहाल किसी नतीजे पर पहुंची है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.