बेटियों को पढ़ाया शिक्षा सुरक्षा और सेहत का पाठ

नोएडा में महिला उन्नति संस्था का मिशन शक्ति प्रोग्राम : बेटियों को पढ़ाया शिक्षा सुरक्षा और सेहत का पाठ

बेटियों को पढ़ाया शिक्षा सुरक्षा और सेहत का पाठ

Tricity Today | बेटियों को पढ़ाया शिक्षा सुरक्षा और सेहत का पाठ

Noida News (आकृति सिंह) : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी (CM Yogi) के मिशन शक्ति (Mission Shakti) अभियान के तहत महिला उन्नति संस्था ने नोएडा के सेक्टर-92 की झुग्गी में रहने वाले बच्चों को शिक्षित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया है। 'बेटियां हैं देश की शान-उनकी शिक्षा सुरक्षा स्वास्थ्य का रखें पूरा ध्यान' मिशन के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने भाग लिया।

लड़कियों के साथ लड़के भी रखें खास ख्याल 
संस्था ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी। साथ ही समाज में लड़कों को महिलाओं और बेटियों के सम्मान की रक्षा करने और उनके प्रति दुर्व्यवहार ना करने और ना ही होने देने के प्रति जागरूक किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि संस्था लंबे समय से महिलाओं और बेटियों की शिक्षा सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर काम करती आ रही है, जिनमें नुक्कड़ नाटक, नारी चौपाल और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है।

ऐसे कार्यक्रमों से आपराधिक गतिविधियों में आएगी कमी 
संस्था की पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वन्दना सिंह बताया कि बच्चों में परिवार और समाज के प्रति संस्कार पूर्ण जिम्मेदारी का भाव जगाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की बहुत सकारात्मक भूमिका होती है। इससे देश में आपराधिक गतिविधियों में भी कमी आएगी। संस्था के कोआर्डिंनेटर मनोज झा, रणवीर चौधरी, वन्दना झा, आश्रय सोसायटी की अलका तिवारी और अनु आचार्य ने विजेता बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.