पहले बच्ची ने की टोकरी टच, फिर महिलाओं ने जेब से कीमती मोबाइल उड़ाया 

नोएडा में रिटायर्ड डीएसपी बने शिकार : पहले बच्ची ने की टोकरी टच, फिर महिलाओं ने जेब से कीमती मोबाइल उड़ाया 

पहले बच्ची ने की टोकरी टच, फिर महिलाओं ने जेब से कीमती मोबाइल उड़ाया 

Tricity Today | Symbolic Image

Noida News : नोएडा में रहने वाले एक रिटायर्ड डीएसपी को सब्जी खरीदाना महंगा पड़ गया। इस बीच एक बच्ची पहले डीएसपी टोकरी टच कर बातों में उलझा लिया। इसी बीच महिलाओं ने घेरकर डीएसपी की जेब से कीमती मोबाइल उड़ा लिया। कुछ देर बाद चोरी का अहसास होने पर पीड़ित रिटायर्ड डीएसपी ने घटना की शिकायत थाना सेक्टर 39 पुलिस से की है। 

थाना सेक्टर 39 के रहे हैं प्रभारी 
सेक्टर 45 स्थित एक सोसायटी में रहने वाले धर्मेंद्र सिंह चौहान सेक्टर 99 के पास लगने वाले बाजार में सब्जी खरीदने के लिए गए थे। बाजार में भीड़ थी। इसी बीच एक बच्ची ने उनके शरीर से टोकरी टच किया। जब वह बच्ची से बात करने लगे इसी दौरान अज्ञात महिलाओं ने उनकी जेब से कीमती मोबाइल फोन चोरी कर लिया। कुछ देर बाद उन्हें घटना का पता चला। धर्मेंद्र चौहान थाना सेक्टर 39 के भी इंचार्ज रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे हैं धर्मेंद्र
पीड़ित यूपी पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी हैं। वह नोएडा गाजियाबाद, बुलंदशहर के विभिन्न थानो में एक सफल थाना प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं। पुलिस विभाग में उनकी तेज तर्रार और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में छवि रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.