आप ने झोंकी ताकत, मिशन 2024 में जुटे

Noida News : आप ने झोंकी ताकत, मिशन 2024 में जुटे

आप ने झोंकी ताकत, मिशन 2024 में जुटे

Tricity Today | बैठक

Noida News : सेक्टर-18 स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय पर गौतमबुद्ध नगर इकाई की मासिक बैठक हुई। प्रभारी सीएम चौहान और जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव-2024, संगठन के विस्तार और मजबूती पर चर्चा हुई।

संगठन को मजबूत करने में जुटी आप
जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि आप अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर एक-एक छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का काम करें और संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि जन चौपाल के माध्यम से आम आदमी पार्टी की नीतियों को आम जनता को बताने का काम करें। आम जनता को यह भी बताएं कि यह भाजपा सरकार गरीबों पर अत्याचार कर रही है।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में जिला महासचिव राकेश अवाना, संजय चेची चेयरमैन बिलासपुर, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, कोषाध्यक्ष अनिल चेची, जिला उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन, प्रवीण धीमान यूथविंग जिलाध्यक्ष विक्रांत लोहिया, जिला सचिव विजय श्रीवास्तव, दादरी नगर अध्यक्ष दीपक सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटी, जिला सचिव केशव उपाध्याय, दादरी विधानसभा निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट विवेक शर्मा, अफजल चौधरी, एडवोकेट प्रणब त्यागी, रणवीर सिंह मंगत, आशीष कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.