बाढ़ के हालात देखने पहुंचे सांसद डॉ.महेश शर्मा, गौशाला और यमुना नदी के तटबंध का जायजा लिया

गौतमबुद्ध नगर : बाढ़ के हालात देखने पहुंचे सांसद डॉ.महेश शर्मा, गौशाला और यमुना नदी के तटबंध का जायजा लिया

बाढ़ के हालात देखने पहुंचे सांसद डॉ.महेश शर्मा, गौशाला और यमुना नदी के तटबंध का जायजा लिया

Tricity Today | बाढ़ के हालात देखने पहुंचे सांसद डॉ.महेश शर्मा

Noida News : गौतमबुद्ध नगर में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। पर्वतीय इलाकों से बारिश का पानी बड़ी मात्रा में यमुना नदी में आ रहा है। जिससे नदी उफान पर है। गौतमबुद्ध नगर में यमुना खादर क्षेत्र में बाढ़ आ गई है। सांसद ने बीती रात शहर के सेक्टर-135 की गौशाला और वाजिदपुर पुश्ते का दौरा किया। सांसद ने बताया कि कुछ लोगों और गोवंश के फंसे होने की खबर प्राप्त हुई थी। इस विषम परिस्थिति में 'सेवा परमो धर्मः' की मूल भावना के साथ भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौके पर मदद के लिए पहुंचे।

सांसद के साथ नोएडा महानगर भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, उमेश त्यागी और गणेश जाटव थे। सांसद ने बताया कि तुरंत आपदा स्थल पर पहुंचे। जिलाधिकारी मनीष वर्मा और डीसीपी हरिश्चंद्र, एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी और नोएडा अथॉरिटी के उपमहाप्रबन्धक श्रीपाल भाटी के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सांसद ने आगे कहा, "मुझे इस बात का अत्यंत संतोष है कि बाढ़ में फंसे सभी लोगों को स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के समन्वय से सुरक्षित निकाल लिया गया है। गौवंशों को निकालने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।"

दो गांवों का जिले से संपर्क कटा
बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित ग्राम चंडीगढ़ और मेंहदीपुर खादर हैं। चंडीगढ़ गांव में पानी ने भारी तबाही मचाई है। यूपी-हरियाणा इंटर स्टेट मार्ग ध्वस्त हो गया है। बिजली के पोल जमींदोज हो गए हैं। गांव के चारों ओर पानी ही पानी नज़र आ रहा है। इन दोनों गांवों का शुक्रवार को जेवर के विधायक ने दौरा किया। इस स्थिति को लेकर धीरेंद्र सिंह काफी चिंतित हुए और शीघ्र ही हालात से मुख्यमंत्री को अवगत कराने की बात कही है। गांव के लोगों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों को सुरक्षित निकलने और उनके लिए अस्थाई पुनर्वास के लिए भाईपुर गांव भोले मंदिर के पास आशियाना बनवाया गया है। उनके खाने-पीने और दवाइयों की व्यवस्था कराई गई यहीं। उनके मवेशियों के चारे का भी इंतजाम कराया गया है।

उफान पर है यमुना नदी
यमुना नदी इस वक्त उफान पर है। गौतमबद्ध नगर में बाढ़ के कारण 60 गांवों में हाईअलर्ट है। करीब 10 गांव जलमग्न हो गए हैं। तेजपाल नागर ने कहा, "दादरी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ आई है। जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम लगातार ग्रामीणों को पानी से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं। शुक्रवार को नगली, छपरौली, मंगरौली, याकूबपुर, गुलावली, कामबख्शपुर और बादौली गांवों का दौरा किया है। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया है। बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की है। उनके खाने-पीने की जानकारी ली है। पीड़ितों को भोजन और अन्य जरूरत की चीजें मुहैया करवाने के लिए अफसरों को निर्देश दिए हैं।"
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.