मंडल अध्यक्षों के साथ सांसद कांता कर्दम ने की बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन

Noida News : मंडल अध्यक्षों के साथ सांसद कांता कर्दम ने की बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन

मंडल अध्यक्षों के साथ सांसद कांता कर्दम ने की बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन

Tricity Today | बैठक

Noida News : आगामी लोकसभा चुनाव-2024 की सुगबुहाट शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर से लेकर जिले तक में तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की तरफ से चुनाव के मद्देनजर बैठकों का दौर जारी है। इस सिलसिले में दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर में भी चुनाव की चर्चा जोर-शोर से चल रही है। राज्यसभा सांसद और नोएडा की प्रभारी कांता कर्दम और जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

90 हजार से ज़्यादा वोट 
सांसद प्रभारी कांता कर्दम ने कहा, "आगामी लोकसभा चुनाव हम सभी के लिए एक महत्वपूर्ण चुनाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक फिर जिताना है। आप सभी मंडल अध्यक्षों पर बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है। मंडल अध्यक्ष एक ऐसी कड़ी है, जिसके सहारे आज विश्व में सबसे बड़ा संगठन बना है।" उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से नोएडा में 90 हजार से ज़्यादा वोट बढ़े हैं। इसके साथ सांसद ने सभी को नमो ऐप को डाउनलोड करने के लिए भी आग्रह किया।

मंदिरों की सफ़ाई कार्यक्रम
बैठक में अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि मन की बात के हर एपिसोड में आपको प्रेरणादायक अनुभव मोदी द्वारा मिलते हैं। उनको आप अपने जीवन में उतार एक नई ऊर्जा से ओतप्रोत महसूस करेंगे। राम मंदिर निर्माण के चलते 14 से 22 जनवरी तक नोएडा के सभी मंदिरों की सफ़ाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिये सभी बड़े मंदिरों को चिन्हित किया गया है। वहां पर साज सज्जा का कार्यक्रम किया जाएगा। 22 तारीख को अयोध्या का लाइव प्रसारण होगा।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल, क्षत्रिय मंत्री बिजेंद्र नागर, पूर्व अध्यक्ष योगेन्द्र चौधरी, राकेश शर्मा, लोकसभा विस्तारक सुखपाल, महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, गिरजा सिंह, मनीष शर्मा, युद्धवीर चौहान, गिरीश कोटनाला, महेश अवना, विनोद शर्मा, सुचित्रा कक्कड़, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, मंत्री एसपी चमोली, प्रमोद बेहाल, चमन आवाना, मनोज चौहान, मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड़, कल्लू सिंह, लोकेश कश्यप, पंकज झा, निर्मल सिंह, रवि प्रधान, प्रदीप चौहान, सत्य नारायण महावर, उमेश यादव, शारदा चतुर्वेदी, ओमवीर अवाना, डॉ. प्रसन्नजीत मैत्रा, राम निवास यादव, प्रवेश चौहान, अहसान ख़ान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.