डॉ.महेश शर्मा ने किया जनसंपर्क, पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर बोले- अबकी बार 10 लाख पार

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव : डॉ.महेश शर्मा ने किया जनसंपर्क, पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर बोले- अबकी बार 10 लाख पार

डॉ.महेश शर्मा ने किया जनसंपर्क, पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर बोले- अबकी बार 10 लाख पार

Tricity Today | जनसंपर्क

Noida News : भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ.महेश शर्मा ने चुनाव अभियान तेज कर दिया है। हर रोज सैकड़ों गांव और सेक्टर में जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। डॉ.महेश शर्मा ने गांव चौड़ा रघुनाथपुर, सेक्टर-49, आगाहपुर, सेक्टर- 45, सेक्टर-39, निठारी सेक्टर- 31, मोरना, होशियारपुर, सेक्टर-52, अरावली अपार्टमेंट सेक्टर-52, मेट्रो अपार्टमेंट, सेक्टर-71, सांई अपार्टमेंट सेक्टर-71, बी ब्लाक सेक्टर-71, जनता फ्लैट्स सेक्टर-71 में चुनाव प्रचार किया। गांव रघुनाथपुर में डॉ.महेश शर्मा का त्रिलोक शर्मा, विनोद शर्मा, गुलशन शर्मा, मूलचंद शर्मा और करतार शर्मा सहित अन्य लोगों ने फूलों का गुलदस्ता भेंटकर भव्य स्वागत किया।

गौतमबुद्ध नगर को मिली नई पहचान
उम्मीदवार डॉ.महेश शर्मा ने कहा कि आज के समय में गौतमबुद्ध नगर ने अपनी विश्वस्तरीय पहचान बनाई हुई है। यह केवल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही मुमकिन था। अगर यह दोनों नहीं होते तो आज देश कितना आगे नहीं पहुंच पाता। पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करना चाहिए। अबकी बार इतिहास बनाना है। महेश शर्मा को अधिक से अधिक मतदान कर 10 लाख वोटो से जीतना है।Image
ये नेता मौजूद रहे
इस जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, राकेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, मण्डल अध्यक्ष कल्लू सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष ओमवीर अवाना, चन्दगी राम यादव, महेश अवाना, गणेश जाटव, उमेश त्यागी, गोपाल गौड़, निर्मल सिंह, उम्मेद अग्रवाल, त्रिलोक शर्मा, रविकांत मिश्रा, गोपाल गौड़, रिंकू नम्बरदार, परमिंदर बैरागी और अभित बैरागी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.