सांसद ने दिखाई हरी झंडी, बोले- सरकार की योजनाओं से जनता होगी रूबरू

नोएडा में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ : सांसद ने दिखाई हरी झंडी, बोले- सरकार की योजनाओं से जनता होगी रूबरू

सांसद ने दिखाई हरी झंडी, बोले- सरकार की योजनाओं से जनता होगी रूबरू

Tricity Today | सांसद महेश शर्मा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान का शुभारंभ किया।

Noida News : भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी पार्टी के तरफ से अलग-अलग कार्यक्रमों के तहत लोगों को जोड़ा जा रहा है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तरफ से "विकसित भारत संकल्प यात्रा" अभियान गांव हरौला पहुंचा। इसका शुभारंभ सांसद डॉक्टर महेश शर्मा और महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने किया।

सरकारी विभागों की तरफ से लगाए गए स्टॉल 
इस कार्यक्रम की शुरुआत सभी ने देश को हर तरह प्रगति पर ले जाने की प्रतिज्ञा लेकर करी। उसके बाद स्थानीय बच्चों में भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं कि प्रस्तुति की। इस मौके पर अलग-अलग सरकारी विभागों की तरफ से स्टॉल लगाए गए थे, जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी प्राप्त की गई। जिनमें जल शक्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, हस्तशिल्प विभाग, हथकरघा विभाग आदि शामिल थे।
17 दिसंबर तक चलाया जाएगा अभियान
सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने बताया कि "विकसित भारत संकल्प यात्रा' अलग-अलग क्षेत्र में 17 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इस यात्रा के माध्यम से जनता को मोदी और योगी सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनहित में योजनाओं को करोड़ों लोग लाभ उठा रहे हैं। भाजपा सरकार में जितनी योजनाएं चलाई गई हैं। पूर्व की किसी सरकार ने आज तक नहीं चलाई है। यह सभी योजनाएं सरकार की गारंटी के नारे को बुलंद कर रही हैं।

ये नेता रहे उपस्थित
कार्यक्रम में महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, हर्ष चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष गिरजा सिंह, महेश अवना, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, विनोद शर्मा, अमरीश त्यागी, लोकेश कश्यप, प्रमोद बहल, एसपी चमोली, पंकज झा, उमेश यादव, बबलू यादव, सूरज पाल राणा, ओमवीर अवाना, सचिन अंबावता ओम यादव, सरफ़राज़ अली, मनीष कुमार, यश नागर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.