राष्ट्रीय महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की फरियाद, इन मसलों पर जताई चिंता

नोएडा : राष्ट्रीय महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की फरियाद, इन मसलों पर जताई चिंता

  राष्ट्रीय महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की फरियाद, इन मसलों पर जताई चिंता

Tricity Today | National Women Commission

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी ने टीम के साथ शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर-39 थाने में एक दिवसीय महिला जन सुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण कराने के साथ-साथ महिलाओं को जागरूक बनाने प भी जोर दिया। गौतमबुद्ध नगर पुलिस के सहयोग से आयोजित इस जनसुनवाई कार्यक्रम में कुल 30 शिकायतें दर्ज हुई। इस जनसुनवाई का लक्ष्य नारी शक्ति को संबल देना और जागरूक बनाना था। 

इस दौरान पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट उमाशंकर, एडिशनल सीएमओ अर्चना सक्सेना, जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, थाना अध्यक्ष महिला थाना मनु चौधरी एवं विभिन्न थानों के जांच अधिकारी और शिकायतकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग चंद्रमुखी देवी ने जन सुनवाई करते पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को सुना। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को कहा कि सभी थानों में महिला के साथ मर्यादित व्यवहार किया जाये।

उन्होंने कहा, शिकायत मिलने पर फौरन उनकी रिर्पोट दर्ज की जाये। उन्होंने जन सुनवाई में हेल्प लाईन नम्बर 7827170170 के बारे में जानकारी देने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि इस हेल्प लाईन का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें। ताकि हर पीडित महिला अपने अधिकारों की रक्षा कर सके। महिला आयोग की सदस्य की अगुवाई में आयोजित जन सुनवाई के दौरान कुल 30 प्रकरणों की सुनवाई हुई। उन्होंने इनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 

इस दौरान घरेलू हिंसा, बलात्कार, दहेज हत्या, साइबर क्राइम आदि से संबंधित मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय महिला आयोग ने किया। महिलाओं की परेशानियां सुनने के बाद उन्होंने माना कि थाना-चौकी में भी नारी शक्ति के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाता है। जबकि 21वीं सदी में महिलाएं, पुरुषों के साथ कदमताल कर रही हैं। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने इस बारे में जानकारी दी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.