नोएडा में एनकाउंटर से हुई नए साल की शुरुआत, ताबड़तोड़ चली गोलियां

बड़ी खबर : नोएडा में एनकाउंटर से हुई नए साल की शुरुआत, ताबड़तोड़ चली गोलियां

नोएडा में एनकाउंटर से हुई नए साल की शुरुआत, ताबड़तोड़ चली गोलियां

Tricity Today | Symbolic Photo

Noida News : नए साल पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया। यह पूरा मामला सेक्टर-113 थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अफजल के रूप में हुई।

रात 2:00 बजे चली गोलियां
थाना सेक्टर-113 के प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार देर रात 2:00 बजे पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी सोरखा गांव के पास दो बदमाश बाइक से आते हुए दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाश रुकने की वजाए पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने लगे।

अफजल हुआ लंगड़ा और फुरकान हुआ फरार
थाना प्रभारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक आरोपी अफजल निवासी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ (24 वर्ष) के पैर में लगी है। इसका एक अन्य साथी फुरकान निवासी जाकिर कॉलोनी मेरठ अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। 

गिरफ्तार आरोपी पर 8 मुकदमे दर्ज
उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अफजल के पैर में लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके पास से पुलिस ने चोरी की एक बाइक और अवैध हथियार बरामद किए है। इस बदमाश पर लूटपाट समेत कई मामलों में 8 मुकदमे दर्ज हैं और यह कुख्यात लुटेरा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.