ना ब्राह्मण और ना गुर्जर, समाजवादी पार्टी बनिया पर खेलेगी दांव, भाजपा के बड़े नेता को मैदान में उतरेगी

नोएडा विधानसभा चुनाव 2022 : ना ब्राह्मण और ना गुर्जर, समाजवादी पार्टी बनिया पर खेलेगी दांव, भाजपा के बड़े नेता को मैदान में उतरेगी

ना ब्राह्मण और ना गुर्जर, समाजवादी पार्टी बनिया पर खेलेगी दांव, भाजपा के बड़े नेता को मैदान में उतरेगी

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhan Sabha Chunav 2022) के लिए सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। कांग्रेस ने नोएडा विधानसभा सीट (Noida Vidhan Sabha Seat) से ब्राह्मण चेहरा उतारा है और बहुजन समाज पार्टी ने भी ब्राह्मण चेहरा उतारा है, लेकिन समाजवादी पार्टी नोएडा से ना तो किसी ब्राह्मण, ना ही किसी गुर्जर नेता को टिकट देगी और ना ही किसी ठाकुर पर दांव खेलेगी। समाजवादी पार्टी नोएडा विधानसभा से बनिया पर दांव खेलने जा रही है।

2 ब्राह्मण, एक गुर्जर और एक ठाकुर का टिकट फाइनल
नोएडा से गुरुवार को कांग्रेस ने ब्राह्मण चेहरे पंखुड़ी पाठक को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बहुजन समाज पार्टी ने भी ब्राह्मण चेहरे कृपाराम शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। भारतीय जनता पार्टी से पंकज सिंह का टिकट फाइनल है और आम आदमी पार्टी ने भी गुर्जर चेहरे को मैदान में खड़ा किया है, अब समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के उम्मीदवार पर सबकी नजर है। लोगों का कहना है कि समाजवादी पार्टी किसी ब्राह्मण चेहरे को मैदान में खड़ा करेगी, लेकिन यह इतना नहीं है।

अखिलेश यादव इस भाजपा नेता पर खेल सकते है दांव 
समाजवादी पार्टी इस बार ना तो किसी ब्राह्मण और ना ही किसी गुर्जर पर दांव खेलेगी। बल्कि, समाजवादी पार्टी इस बार बनिया को टिकट देगी। समाजवादी पार्टी नोएडा के नामी चेहरे और भारतीय जनता पार्टी के नेता को अपना उम्मीदवार घोषित करेगी। बताया जा रहा है कि अगले कुछ समय के भीतर ही नोएडा से एक बड़ा बनिया चेहरा समाजवादी के रूप में सामने आने वाला है और वह चेहरा इस समय भारतीय जनता पार्टी का है।

योगेंद्र शर्मा और अतुल शर्मा दौड़ में शामिल
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी में कुछ दिनों पहले 50 से ज्यादा नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। इस समय नोएडा में चर्चा चल रही है कि फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा को समाजवादी पार्टी टिकट देगी। वहीं, ब्राह्मण चेहरे के रूप में समाजवादी उम्मीदवार बनने की लाइन में एडवोकेट अतुल शर्मा भी खड़े हुए हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी इस बार ना ही किसी ब्राह्मण नेता और ना ही किसी गुर्जर नेता पर अपना दांव खेलेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.