बड़े भाई की गर्लफ्रेंड को इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज कर परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Noida : बड़े भाई की गर्लफ्रेंड को इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज कर परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बड़े भाई की गर्लफ्रेंड को इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज कर परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Google Image | आरोपी गिरफ्तार

Noida : मेरठ में रहने वाले एक युवक को अपने बड़े भाई की गर्लफ्रेंड से ही एकतरफा प्यार हो गया। युवती के ऐतराज़ करने पर आरोपी उसे इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेज कर परेशान करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मेरठ के शास्त्री नगर में साहिल नाटोरिया रहता है जिसने कनाडा से एमबीए की पढ़ाई की है। लॉकडाउन के दौरान वह भारत वापस आ गया था और घर में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि साहिल से 6 साल बड़ा उसका भाई गौरव एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। गौरव का मोहल्ले में रहने वाले युवती से प्रेम संबंध है। 

लॉक डाउन के दौरान भारत लौटे साहिल को बड़े भाई की गर्लफ्रेंड के बारे में पता चला तो उसने भी उस युवती से दोस्ती करने का प्रयास किया। उसने युवती को व्हाट्सअप पर मैसेज भेज कर और फ़ोन करके दोस्ती करने की कई बार कोशिश की लेकिन युवती राज़ी नहीं हुई। परेशान युवती ने नोएडा के सेक्टर 36 स्थित साइबर क्राइम थाने में लिखित शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि साहिल उसे इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज कर परेशान कर रहा है। 

थाना साइबर क्राइम के इंस्पेक्टर विनोद पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी साहिल जून 2020 से युवती को इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेज कर परेशान कर रहा है। इस पर युवती ने कई बार युवक को चेतावनी भी दी लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी साहिल ने बताया कि वह मोहल्ले में रहने बड़े भाई की गर्लफ्रैंड को मन ही मन चाहे लगा था। उसने युवती को प्रपोज़ भी किया लेकिन उसने इनकार कर दिया। इससे नाराज़ होकर उसने युवती को इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। फिलहाल पुलिस ने बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया जहां उसे ज़मानत मिल गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.