इतिहास और टेक्नॅालॉजी को बताएगी एक्वा लाइन, बनेगा मेट्रो म्यूजियम

Noida News : इतिहास और टेक्नॅालॉजी को बताएगी एक्वा लाइन, बनेगा मेट्रो म्यूजियम

इतिहास और टेक्नॅालॉजी को बताएगी एक्वा लाइन, बनेगा मेट्रो म्यूजियम

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida : एक्वा मेट्रो लाइन के किसी एक स्टेशन पर मेट्रो म्यूजियम बनेगा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 200 से 250 वर्ग मीटर के इस म्यूजियम को कौन से स्टेशन पर बनाया जाए, कैसे विशेष बनाया जाए। यह सुझाव एनएमआरसी किसी कंसल्टेंट से जल्द लेगा, जिसके चयन को रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर दी गई है। कंसल्टेंट जिसका चयन होगा उससे नोएडा मेट्रो अन्य मामलों में भी मशविरा लेगा।

यात्रियों को मिलेगी मेट्रो की जानकारी
एनएमआरसी के अधिकारियों ने म्यूजियम के प्रस्ताव के बारे में बताया कि यह अभी प्राथमिक स्तर पर है। नोएडा से ग्रेनो के बीच कई स्टेशन पर कुछ न कुछ बनाए जाने की तैयारी है। बनने वाले म्यूजियम में मेट्रो के विकास से जुड़ी सभी जानकारियां होंगी। इसमें दिल्ली मेट्रो की शुरुआत को भी शामिल किया जाएगा। नोएडा मेट्रो के साथ अन्य शहरों के मेट्रो के इतिहास और टेक्नॅालॉजी में समय के साथ हुई प्रगति को भी तस्वीरों के जरिए बताने की कोशिश होगी।

बच्चों के लिए होगा खास
म्यूजियम बच्चों के लिए भी कैसे फ्रेंडली बनाया जाए। इस पर और अन्य बिंदुओं पर कंसल्टेंट सुझाव देगा। इसके साथ ही कंसल्टेंट से यात्रियों की संख्या बढ़ाने, लास्ट माइल कनेक्टिविटी, कमर्शल प्राॅापर्टी को बेचने समेत अन्य सुझाव भी लिए जाएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.