राजनाथ सिंह को जिताने नोएडा से पहुंचे कार्यकर्ता, तैयारियों पर की चर्चा

लखनऊ लोकसभा चुनाव : राजनाथ सिंह को जिताने नोएडा से पहुंचे कार्यकर्ता, तैयारियों पर की चर्चा

राजनाथ सिंह को जिताने नोएडा से पहुंचे कार्यकर्ता, तैयारियों पर की चर्चा

Tricity Today | चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने लखनऊ लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया के नेतृत्व में आज नोएडा महानगर और गौतमबुद्ध नगर के दोनों जिला अध्यक्षों मनोज गुप्ता और गजेंद्र मावी के साथ संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने लखनऊ का दौरा किया।

लखनऊ में प्रदेश कार्यालय में संगठन के महामंत्री धर्मपाल के साथ बैठक की गई। बैठक में लखनऊ लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष और दोनों जिला अध्यक्षों ने गौतमबुद्ध नगर में हुए चुनाव के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने चर्चा की कि इन अनुभवों से कैसे लखनऊ लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित की जा सकती है।

जन-संपर्क अभियान
भाजपा के नेताओं ने लखनऊ के मतदाताओं के बीच व्यापक जन-संपर्क अभियान चलाने और विभिन्न जनसमुदायों के लोगों से बातचीत करने पर जोर दिया। महामंत्री धर्मपाल ने क्षेत्रीय नेतृत्व को लखनऊ की जनता के बीच भाजपा की उपलब्धियों और विकास एजेंडे को प्रभावी ढंग से रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर की तरह लखनऊ में भी भाजपा को अपेक्षित बहुमत हासिल करना है। इसलिए चुनाव प्रचार में पूरी शक्ति लगानी होगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.