नोएडा प्राधिकरण ने 10 सेंटर पर ऑक्सीजन सिलेंडर और कंसंट्रेटर बैंक शुरू किया, ये पेपर जमा करना होगा

BIG NEWS: नोएडा प्राधिकरण ने 10 सेंटर पर ऑक्सीजन सिलेंडर और कंसंट्रेटर बैंक शुरू किया, ये पेपर जमा करना होगा

नोएडा प्राधिकरण ने 10 सेंटर पर ऑक्सीजन सिलेंडर और कंसंट्रेटर बैंक शुरू किया, ये पेपर जमा करना होगा

Social Media | सेक्टर-135 केंद्र पर बैठे अफसर

  • अब तक 43 लोगों को छोटे सिलेंडर दिये जा चुके हैं
  • 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर ने प्राधिकरण को सौंपा है
  • कंसंट्रेटर वापस करने पर 7500 रुपये और मूल कागजात वापस कर दिए जायेंगे
  • 5 हजार रुपए सिक्योरिटी मनी के रूप में और रिफिलिंग फीस के तौर पर 500 रुपए देने होंगे
ऑक्सीजन की किल्लत से जुझ रहे नोएडा में कोरोना संक्रमितों के लिए बड़ी खबर है। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने आज से बड़े सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लोगों को किराए पर देना शुरू कर दिया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी (CEO Ritu Maheshwari IAS)  स्वंय इसकी अगुवाई कर रही हैं। हालांकि इस सुविधा के लिए मरीजों और परिजनों को भुगतान करना होगा। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि आज से 40 लीटर क्षमता के बड़े सिलेंडर लोगों को दिए जाएंगे। नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु महेश्वरी ने अडाणी ग्रुप और नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट कलस्टर के अध्यक्ष ललित ठुकराल का आभार जताया है।


ये सिलेंडर भी लोगों को पूर्व निर्धारित 10 केंद्रों से मिलेंगे। हर केंद्र पर तीन-तीन सिलेंडर रखवाए गए हैं। कुल 30 D-Type (40 लीटर क्षमता वाले) सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनको लेने के लिए मरीजों और परिजनों को 5 हजार रुपए सिक्योरिटी मनी के रूप में और रिफिलिंग फीस के तौर पर 500 रुपए देने होंगे। एक सप्ताह में सिलेंडर वापस करना होगा। अब तक 43 लोगों को छोटे सिलेंडर दिये जा चुके हैं। इसके अलावा 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर ने प्राधिकरण को सौंपा है। अधिकारियों ने बताया कि इनको भी गुरुवार से आम लोग ले सकेंगे। इसके लिए 7500 रुपये देने होंगे। सिलेंडर लेने के लिए मूल कागजात के रूप में ड्राइवर लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट या आधार कार्ड देना होगा। कंसंट्रेटर वापस करने पर 7500 रुपये और मूल कागजात वापस कर दिए जायेंगे।

इन केंद्रों पर मिलेंगे सिलेंडर और कंसंट्रेटर – 
  1. सामुदायिक केंद्र, ग्राम झूंडपुरा - राहुल – 8076645695, राज सिंह – 9911400121
  2. सामुदायिक केंद्र, ग्राम मोरना - शेखर चौहान - 7042978910
  3. बारातघर, ग्राम होशियारपुर, सेक्टर-51 - सुभाष चंद्र - 9818156025
  4. सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-62 - सौरभ - 9999997419
  5. सेक्टर-34 स्टोर, मानस हॉस्पिटल के नजदीक - हिमांक कटारिया  - 9990111467, खेमचंद्र - 9899301317
  6. बारातघर, ग्राम पर्थला खंजरपुर - हीरालाल - 9818874481
  7. सामुदायिक केंद्र, ग्राम ककराला ख्वासपुर - एसबी मौर्य - 9582798364
  8. बारातघर ग्राम शहदरा - धर्मेंद्र कुशवाहा - 9205691592
  9. सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-135 - भगवत भाटी - 9971732652
  10. बारातघर, ग्राम झट्टा - स्वदेश रंजन - 9205691412

p;

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.