नोएडा भाजपा ने मंडल अध्यक्षों पर लगाई मुहर, देखिए सूची

Lok Sabha Election : नोएडा भाजपा ने मंडल अध्यक्षों पर लगाई मुहर, देखिए सूची

नोएडा भाजपा ने मंडल अध्यक्षों पर लगाई मुहर, देखिए सूची

Google Photo | Symbolic

Noida News : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने मंडल अध्यक्षों के नाम की सूची जारी कर दी है। इस सूची में आठो मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई है। पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव से पहले सभी मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार जिताने का संकल्प दिलाया गया है। बीजेपी के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने नए अध्यक्षों को जल्द अपनी टीम बनाने के निर्देश दिए हैं।

ये बनाए गए मंडल अध्यक्ष
श्याम प्रसाद मुखर्जी मंडल से पंकज झा को नियुक्त किया गया है। कृष्णा नगर मंडल से निर्मल सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। रवि प्रधान को शहीद भगत सिंह मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। सरस्वती शिशु मंदिर मंडल के सत्य नारायण महावर को चुना गया है। प्रदीप चौहान को सैनिक विहार का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, दीनदयाल उपाध्याय मंडल से लोकेश कश्यप, अटल बिहारी वाजपेई मंडल से कालू सिंह, महाराणा प्रताप मंडल से गोपाल गौड़ को पहले ही जिम्मेदारी दी चुकी है। ये तीनों मंडल अध्यक्ष रिपीट हुए हैं।

जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने दी बधाई
नोएडा महानगर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई दी है। उन्होंने सभी से पूरी निष्ठा से काम करने को कहा है। मनोज गुप्ता ने आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते सभी पदाधिकारियों को पूरे जोर-शोर से मिशन में जुटने के लिए प्रेरित किया। बीजेपी का दावा है कि स्थानीय नेताओं से प्राप्त सुझावों के आधार पर मंडलों के अध्यक्ष तय किए गए हैं। मंडल अध्यक्ष घोषित होने के बाद संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.