नोएडा भाजपा ने समर्पण दिवस मनाया, नेता बोले- छाया के रूप में पीएम नरेन्द्र मोदी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि : नोएडा भाजपा ने समर्पण दिवस मनाया, नेता बोले- छाया के रूप में पीएम नरेन्द्र मोदी

नोएडा भाजपा ने समर्पण दिवस मनाया, नेता बोले- छाया के रूप में पीएम नरेन्द्र मोदी

Tricity Today | पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि

Noida : नोएडा भाजपा ने “पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि” को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। समर्पण दिवस कार्यक्रम सभी मंडलों में मनाया गया। कृष्णा नगर मंडल में जिला प्रभारी बसंत त्यागी रहे। उन्होंने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमनअर्पित किए। महाराणा प्रताप मंडल में अध्यक्ष मनोज गुप्ता और सतेंद्र सिसोदिया रहे।

बसंत त्यागी ने कहा-
इस मौके पर बसंत त्यागी ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने राजनीतिक के साथ-साथ समाजिक इतिहास को भी बदलने का प्रयास किया। उनकी प्रत्येक सोच समाज के उत्थान के लिए थी, उनकी सोच थी कि समाज के सबसे निर्बल व्यक्ति के साथ किसी काम की शुरुआत अगर न की जाए तो यह समाज नहीं बदलेगा। उन्होंने कहा कि आज उसी आत्म मानववाद की सोच के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हर योजना बन रही है।

श्रद्धांजलि अर्पित
मनोज गुप्ता ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पूरी जीवन यात्रा सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि अपने आप में एक दर्शन है। उनके विचारों को समझने के लिए उनके दर्शन को समझना होगा और उन्हें पढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रशासन एवं विकास कार्य, पं. दीन दयाल उपाध्याय के विचार दर्शन पर आधारित है। उसके लाभ अंतिम व्यक्ति तक ले जा कर हम भी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।

सच्ची श्रद्धांजलि
महामंत्री उमेश त्यागी ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की हर योजना पहुंचे और समाज का हर व्यक्ति अपने आप को शासन में सम्मलित माने, ऐसी विचारधारा वाले पंडित दीन दयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि, तभी होगी जब उनके विचारों को हर घर तक पहुंचाया जाए।

छाया के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर ने कहा कि अगर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के छाया के रूप में किसी को देखते हैं, तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। उनकी हर योजनाएं चाहे वह उज्जवला योजना हो, सुकन्या योजना हो या अन्य कोई भी योजना पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारधारा से प्रेरित है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने जिस विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया, उस विचारधारा को स्थापित करने का प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।

यह कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस मौक़े पर मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड़, बबलू यादव, सूरज पाल राणा, अशोक मिश्रा, लोकेश कश्यप, पंकज झा, कल्लू सिंह, राम मेहर कौशिक,  देदेविंद्र शर्मा, निर्मल सिंह, ओमपाल राणा, अजीत पांडे, गौतम शर्मा, मांगेराम, सुनीता शर्मा, प्रदीप शर्मा, अनिल पेसावरिया, अमरजीत दास, राजकुमार चौहान, समस्त मंडल के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.