भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह नोएडा पहुंचे, सांसद-विधायक संग गुरुजनों का लिया आशीर्वाद

Noida News: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह नोएडा पहुंचे, सांसद-विधायक संग गुरुजनों का लिया आशीर्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह नोएडा पहुंचे, सांसद-विधायक संग गुरुजनों का लिया आशीर्वाद

Tricity Today | भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह नोएडा पहुंचे

Noida News: गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर ने विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें गुरु, शास्त्री और सभी गुरु सामान लोगों को सम्मानित किया गया। उनका आशीर्वाद लिया। इस खास मौके पर आज पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह (National General Secretary Arun Singh) भी नोएडा पहुंचे। कार्यक्रम के मुताबिक वह सेक्टर-40 में स्थित दुर्गा शक्ति मंदिर में रहे। उन्होंने वहां पंडित ज्ञान प्रकाश शास्त्री को शॉल ओढ़ा कर उनका सम्मान किया। उनका आशीर्वाद लिया।

उसके बाद राष्ट्रीय महामंत्री सेक्टर-30 में स्थित ज़िला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम (Covid Vaccination Programm) का जायज़ा लिया। वैक्सीन लगवाने आए लोगों से हालचाल जाना। गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा (MP Doctor Mahesh Sharma) सेक्टर-19 में स्थित सनातन धर्म मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। नोएडा के विधायक पंकज सिंह (MLA Pankaj Singh) सेक्टर-61 में स्थित साई मंदिर में पहुंचे। उन्होंने दर्शन कर गुरुजनों का सम्मान कर आशीर्वाद लिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और यूपी गन्ना विकास संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर सेक्टर-33 में स्थित इस्कॉन मंदिर गए। वहां सभी पुजारियों का सम्मान कर उनसे आशीर्वाद लिया। उत्तर प्रदेश के भाजपा सह-प्रभारी संजीव चौरसिया सोरख स्थित आर्य समाज गुरुकुल में पहुंचे। 



उन्होंने भी सभी गुरुजनों का सम्मान कर आशीर्वाद लिया। राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर प्राचीन शिव मंदिर, गेझा में रहे। बाद में उन्होंने कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में चल रहे वैक्सिनेशन अभियान का जायज़ा लिया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-22 के बाबा बालक नाथ मंदिर, चोटपुर में हनुमान मंदिर, सेक्टर-26 में स्थित काली बाड़ी मंदिर, सेक्टर 20 में स्थित हनुमान मंदिर, सेक्टर 37 स्थित शिव मंदिर, माता मंदिर सदरपुर, शिव मंदिर सेक्टर 44, चामुंडा मंदिर, हल्दोनी में पुजारियों का सम्मान कर आशीर्वाद लिया। 

महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने इन कार्यक्रमों की योजना बनाई। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अपने गुरुओं का सम्मान एवं पार्टी के सिद्धांतों पर चल कर देश और समाज की रक्षा करना है। आज के सभी आयोजनों को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रभारी अनु शर्मा, महामंत्री चंदगिराम यादव, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, महेश चौहान, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, हर्ष चतुर्वेदी, एसपी चमोली, चमन अवाना, रवि यादव, राकेश शर्मा, अमरीश त्यागी, कल्लू सिंह, लोकेश कश्यप, मुकेश शर्मा, बबलू यादव, राम मेहर, प्रमोद बहल, पवन शर्मा, प्रदीप शर्मा, मांगेराम,  अजित पांडेय, हरी किशोर, अनिल पेश्वरिया, गौतम शर्मा, राज कुमार चौहान, सचिन अंबावत, बृजपाल चौहान, वंदना शर्मा, लोकेश यादव और मयंक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.